×

OMG: 6 दिन की बच्ची के पेट में भ्रूण, वजह जान चौंक जायेंगे आप

छत्तीसगढ़ से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने 6 दिन पूर्व एक बच्ची को जन्म दिया था। अब बताया जा रहा है कि उसके पेट में एक अविकसित भ्रूण पाया गया है।

Aditya Mishra
Published on: 20 Oct 2019 10:13 AM GMT
OMG: 6 दिन की बच्ची के पेट में भ्रूण, वजह जान चौंक जायेंगे आप
X
क्रुरता की हद पार: डेढ़ माह के मासूम का हत्यारा बना पिता, ऐसे ली जान

रायपुर: छत्तीसगढ़ से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने 6 दिन पूर्व एक बच्ची को जन्म दिया था। अब बताया जा रहा है कि उसके पेट में एक अविकसित भ्रूण पाया गया है।

डाक्टर भी ये सब देख कर हैरान हैं। उन्होंने जो बातें बच्ची के पैरेंट्स को बताई है उसे जानकर घरवाले काफी चिंतित हैं। वे बच्ची को लेकर एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं।

ये भी पढ़ें...अजब गजब:जानिए सेना के जवानों के छोटे बाल रखने के पीछे छिपे राज…

ये है पूरा मामला

ये मामला छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के अमलीडीह गांव का है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 6 दिन पूर्व यहां एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया था। वह शारीरिक रूप से काफी अस्वस्थ थी। 17 अक्टूबर को घरवाले उसे लेकर एक प्राइवेट डॉक्टर के पास पहुंचे।

नर्सिंग होम के मालिक डॉ. अनिमेश गांधी ने बताया कि ''बच्ची के पेट के हिस्से में सूजन थी। मेडिकल रिपोर्ट देखने के बाद उसका सोनोग्राफी टेस्ट कराया गया।

रिपोर्ट में पता चला कि बच्ची एक रेयर डिजीज से ग्रस्त है। उसके पेट में अल्प विकसित भ्रूण मिला है। जांच रिपोर्ट को देखने के बाद ये जानकारी हुई कि अविकसित भ्रूण उसके किसी अंग से जुड़ा नहीं है।

डॉ. गांधी ने बताया, ''लड़की को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। बच्ची का वजन जब लगभग 4-5 किलोग्राम का हो जाएगा तब हम भ्रूण हटाने के लिए उसका आपरेशन करेंगे।

ये भी पढ़ें...अजब-गजब: एक ऐसा देश जहां पिता कर सकता है बेटी से शादी, पति को है रेप का हक

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story