×

किताबों का रखते हैं शौक तो जानिए कहां हैं दुनिया की 5 सबसे बड़ी लाइब्रेरी

आज लोग किताबों से ज्यादा मोबाइल और कंप्यूटर को समय देने लगे हैं। किताबें मोबाइल पर ही पढ़ी जाने लगी हैं। लेकिन कुछ लोगों को किताबें पढना ही पसंद आता हैं और उनके लिए कई लाइब्रेरी बनी हुई हैं। इस कड़ी में दुनिया की सबसे बड़ी लाइब्रेरी की जानकारी लेकर आए हैं जहां करोड़ों किताबों के साथ ही कई अन्य चीजों का संग्रह भी हैं। तो हैं इन लाइब्रेरी के बारे में।

suman
Published on: 8 April 2020 6:18 PM GMT
किताबों का रखते हैं शौक तो जानिए कहां हैं दुनिया की 5 सबसे बड़ी लाइब्रेरी
X

नई दिल्ली : आज लोग किताबों से ज्यादा मोबाइल और कंप्यूटर को समय देने लगे हैं। किताबें मोबाइल पर ही पढ़ी जाने लगी हैं। लेकिन कुछ लोगों को किताबें पढना ही पसंद आता हैं और उनके लिए कई लाइब्रेरी बनी हुई हैं। इस कड़ी में दुनिया की सबसे बड़ी लाइब्रेरी की जानकारी लेकर आए हैं जहां करोड़ों किताबों के साथ ही कई अन्य चीजों का संग्रह भी हैं। तो हैं इन लाइब्रेरी के बारे में।

बता दें कि हर साल 23 अप्रैल को दुनियाभर में 'विश्व पुस्तक दिवस' मनाया जाता है। इसे विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस भी कहा जाता 23 अप्रैल 1995 में पहली बार यूनेस्को ने विश्व पुस्तक दिवस की शुरुआत की थी। लोगों के मन में पुस्तक प्रेम को जागृत करने के लिए इस दिन का मनाया जाता है।

यह पढ़ें...चीन ने कनाडा को दे दिया इतना बड़ा धोखा, मचा हड़कंप, सरकार ने शुरू की जांच

*सबसे बड़ी लाइब्रेरी अमेरिका का वाशिंगटन में है, जिसे 'लाइब्रेरी ऑफ कांग्रेस' के नाम से जाना जाता है। यह करीब 219 साल पुराना है। 24 अप्रैल, 1800 को इसकी स्थापना की गई थी। यहां 470 भाषाओं की किताबें मौजूद हैं, जो करीब 1349 किलोमीटर लंबी अलमारियों पर रखी हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस लाइब्रेरी में 3000 से भी ज्यादा लोग काम करते हैं।

*लंदन स्थित 'ब्रिटिश लाइब्रेरी' दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी लाइब्रेरी मानी जाती है, जहां लगभग 15 करोड़ किताबें और अन्य प्राचीन और नए दस्तावेज मौजूद हैं। इस लाइब्रेरी की स्थापना ब्रिटिश लाइब्रेरी अधिनियम 1972 के तहत, एक जुलाई 1973 को एक स्वतंत्र संस्था के रूप में की गई थी।दुनिया की *तीसरी सबसे बड़ी लाइब्रेरी की अगर बात करें तो वह अमेरिका की 'न्यूयॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी' है। यह अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी लाइब्रेरी है। यहां पांच करोड़ 30 लाख के आसपास किताबें और अन्य दस्तावेज मौजूद हैं। साल 1895 में इसकी स्थापना हुई थी।

यह पढ़ें...लॉकडाउन में भी खूबसूरत दिखना है आपका अधिकार, ऐसे दें अपने आईब्रो को आकार

* दुनिया की सबसे बड़ी लाइब्रेरी में चौथे स्थान पर कनाडा का 'लाइब्रेरी एंड अर्काइव' है, यहां चार करोड़ 50 लाख से भी ज्यादा किताबें और अन्य दस्तावेज रखे हुए हैं। सिर्फ किताबों की अगर बात करें तो यहां इनकी संख्या करीब दो करोड़ है। यह लाइब्रेरी ओटावा में स्थित है, जिसकी स्थापना साल 2004 मे की गई थी।

* रूस की राजधानी मॉस्को में स्थित 'रशियन स्टेट लाइब्रेरी' दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी लाइब्रेरी है। यहां चार करोड़ 30 लाख के आसपास किताबें और अन्य प्राचीन और नए दस्तावेज हैं। इसमें सिर्फ किताबों की संख्या एक करोड़ 70 लाख के करीब है। ये किताबें और दस्तावेज 275 किलोमीटर लंबी अलमारियों पर रखी हुई हैं।

suman

suman

Next Story