×

लॉकडाउन में भी खूबसूरत दिखना है आपका अधिकार, ऐसे दें अपने आईब्रो को आकार

महिलाओं की खूबसूरती में आईब्रोज का एक बड़ा रोल होता है। आईब्रोज न सिर्फ आपके आंखों को शेप देती हैं, बल्कि चेहरे के लुक को कंप्लीट बनाती हैं। पहले के समय में भले समझा जाता था कि आईब्रोज पर ध्यान देना सिर्फ लड़कियों का काम है, लेकिन आज लड़के-लड़कियां सभी अपनी आईब्रोज पर ध्यान देते हैं।

suman
Published on: 8 April 2020 5:34 PM GMT
लॉकडाउन में भी खूबसूरत दिखना है आपका अधिकार, ऐसे दें अपने आईब्रो को आकार
X

नई दिल्ली: महिलाओं की खूबसूरती में आईब्रोज का एक बड़ा रोल होता है। आईब्रोज न सिर्फ आपके आंखों को शेप देती हैं, बल्कि चेहरे के लुक को कंप्लीट बनाती हैं। पहले के समय में भले समझा जाता था कि आईब्रोज पर ध्यान देना सिर्फ लड़कियों का काम है, लेकिन आज लड़के-लड़कियां सभी अपनी आईब्रोज पर ध्यान देते हैं। आपको पतली आईब्रोज पसंद हों या घनी, लेकिन इनका सही शेप में होना बहुत जरूरी है। आज के वक्त में लॉकडाउन के चलते सभी दुकानें और मार्केट बंद हैं। वहीं ब्यूटी पार्लर भी बंद होने से महिलाएं परेशान हैं। इसमें सबसे बड़ी समस्या आईब्रो और अपरलिप्स की है। जानते कुछ टिप्स जिससे घर पर रहकर कैसे अपनी आईब्रो को खूबसूरत और अच्छा शेप दे सकती हैं।

*कहते हैं कि आईब्रोज को अपने से सेट नहीं करना चाहिए। मगर ये कोई ऐसा काम नहीं है, जिसके लिए बहुत अधिक सोचना पड़े। थोड़ी सावधानी जरूरी है, क्योंकि बात चेहरे की है।

*आईब्रोज को बनाने की शुरुआत से से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें। अगर कोई क्रीम, मेकअप या कुछ और चेहरे पर लगा रखा है, तो सबसे पहले इसे हटा लें, ताकि इस बात का सही अंदाजा लग सके कि कितने बाल निकालने हैं। इसके लिए पूरा चेहरा धोने की जरूरत नहीं है। क्लींजिंग वाइप की मदद से या मेकअप रिमूवर से चेहरे को साफ कर सकती हैं।

*आई ब्रो को पेंसिल की मदद से अपने आईब्रो को सही शेप दें। जिससे आइडिया हो जाएगा कि आपको कितने एक्सट्रा बाल हटाने हैं। इसके बाद ब्रश की हेल्प से एक्सट्रा बालों को एक लाइन में सेट करें और कैंची या पल्कर की मदद से एक्सट्रा बालों को हटाएं।

यह पढ़ें...चीन ने कनाडा को दे दिया इतना बड़ा धोखा, मचा हड़ंकप, सरकार ने शुरू की जांच

*इस बात का खास ध्यान रखें कि अपनी आईब्रो को साथ ज्यादा छेड़छाड़ न करें और अगर आपकी आईब्रो ज्यादा खराब है तो पार्लर जाकर ही थ्रेडिंग करवाएं। वहीं आपकी अगर ज्यादा नहीं खराब है तो इस तरीके से अपनी आईब्रो को सेट कर सकती हैं।

* आईब्रोज को सेट करने के लिए खास आईब्रो ट्रिमर्स आते हैं। ये थोड़ा मंहगे होते हैं, मगर बार-बार पार्लर में जाकर आईब्रो सेट करवाने के पैसे देने से बेहतर है कि एक बार खुद ही ये ट्रिमर खरीद लें। ट्रिमर से आईब्रोज को ट्रिम करने पर स्किन कटने का खतरा भी नहीं रहता और सेटिंग भी अच्छे से होती है। लेकिन अगर आपके पास ट्रिमर नहीं है, तो आप प्लकर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

suman

suman

Next Story