×

चंद्रग्रहण स्पेशल: गर्भवती महिलाएं रखें ध्यान, नुकीली और धारदार चीजों से रहे दूर

पृथ्वी के जिस हिस्से मे यह दिखेगा वहा भी चन्द्रमा के आकार मे कोई परिवर्तन नही होगा, केवल चन्द्रमा की छवि धुँधली हो जाएगी।

Newstrack
Published on: 5 July 2020 8:07 AM GMT
चंद्रग्रहण स्पेशल: गर्भवती महिलाएं रखें ध्यान, नुकीली और धारदार चीजों से रहे दूर
X

प. देवेन्द्र भट्ट गुरुजी

5 जुलाई को लगने वाला चन्द्रगहण भारत मे दृष्ट नहीं है। यह केवल अमरीका , यूरोप और आस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सो मे दिखेगा। भारतीय समयानुसार प्रातः 8:43 से 11:21 तक चन्द्रग्रहण है। पृथ्वी के जिस हिस्से मे यह दिखेगा वहा भी चन्द्रमा के आकार मे कोई परिवर्तन नही होगा, केवल चन्द्रमा की छवि धुँधली हो जाएगी। इसे एक प्रकार से उपच्छाया चन्द्रग्रहण समझे जिसमे चन्द्रमा, पृथ्वी की छाया मात्र से होकर गुजर जाएगा। अर्थात पृथ्वी के भूभाग से होकर नही जाएगा। इसी कारण इस चन्द्रग्रहण का ना तो सूतक काल है और ना ही भारत सहित पूर्ण एशिया पर इसका कोई प्रभाव है।

बाप रे बाप: शवों के साथ हो रहा ऐसा काम, प्रशासन पर खड़े हुए सवाल

11:21 बजे के बाद स्नान करके भोजन आदि करें

फिर भी गर्भवती स्त्रियो को इस समयावधि मे नुकीली, धारदार चीजों से दूर रहना चाहिये। 11:21 बजे के बाद स्नान करके भोजन आदि करें। इस समयावधि की कोई खाने पीने की चीज, दूषित नही मानी जाएगी। जैसा प्रायः अन्य ग्रहण मे होता है।

विकास के साथी ने किया सनसनीखेज खुलासा, पुलिस विभाग में मच गया हड़कंप

इससे पहले भी कर चुके है भविष्यवाणी

कोरोना संक्रमण के चलते गुरूजी ने पहले भी भविष्यवाणी की थी कि, 30 मार्च को ” गुरू” मकर राशि मे आ गया है। गुरू शुभ ग्रह है। 2 अप्रैल को शुभ ग्रह चन्द्रमा कर्क राशि मे है एवं उसकी पूर्ण दृष्टि गुरू, शनि और मंगल पर होगी। अतः शुभ संकेत मिलेंगे। देवेंद्र भट्ट ये भी बता रहे हैं कि किस तारीख को कोरोना मुक्त हो जाएगा भारत।

आगे उन्होंने कहा कि ग्रहो के स्थान परिवर्तन के पश्चात फल प्रदान करने मे कुछ समय लगता है। अर्थात् एक सप्ताह पश्चात 8 अप्रैल से सकारात्मक परिणाम दिखने लगेंगे। इसके साथ ही 13 अप्रैल रात्रि से सूर्य राशि परिवर्तन करके मेष राशि मे उच्च का होगा। सूर्य को देवताओं का चिकित्सक भी माना गया है एवं आकाशगंगा मे विराट ऊर्जा का स्रोत है। इसके साथ ही 15 अप्रैल को शुभ ग्रह चन्द्रमा भी मकर राशि मे प्रवेश करेगा। इस तिथि से कोरोना संक्रमण के नये मामले प्रकाश मे आना रुक जाएँगे। स्थिति सुधार की तरफ बढे़गी। जनजीवन सामान्य होने लगेगा। बाजार और कार्यालयों मे रौनक शुरू हो जाएगी।

हार गई चीनी सेना: मोदी के लेह दौरे ने किया कमाल, सीमा से हटने को हुए मजबूर

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story