×

सुशांत के ट्विटर अकाउंट का कवर फोटो का क्या है रहस्य, जुड़ी है आत्महत्या की गुत्थी

सुशांत का ऐसे चले जाना कई सारे रहस्य-सवाल अधूरे छोड़ गया है फिर चाहे वो ऐक्ट्रेस रिया से जुड़ा ड्रग्स केस हो या ट्विटर अकाउंट पर उनकी बायो उसकी कवर पिक्टर। ड्रग्स केस तो जांच का विषय है और उसपर संबंधित अधिकारियों द्वारा काम किया जा रहा है।

Newstrack
Published on: 16 March 2021 2:15 PM GMT
सुशांत के ट्विटर अकाउंट का कवर फोटो का क्या है रहस्य, जुड़ी है आत्महत्या की गुत्थी
X
सुशांत के ट्विटर अकाउंट का कवर फोटो का क्या है रहस्य, जुड़ी है आत्महत्या की गुत्थी

Meghna

मेघना

(Meghna)

ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत हम सभी एक लिए एक गहरा सदमा है जिससे अबतक निकल पाना संभव नहीं हो पाया है। सुशांत 14 जून 2020 को मुंबई स्थित बांद्रा के घर पर मृत मिले थे। सुशांत का ऐसे चले जाना कई सारे रहस्य-सवाल अधूरे छोड़ गया है फिर चाहे वो ऐक्ट्रेस रिया से जुड़ा ड्रग्स केस हो या ट्विटर अकाउंट पर उनकी बायो उसकी कवर पिक्टर। ड्रग्स केस तो जांच का विषय है और उसपर संबंधित अधिकारियों द्वारा काम किया जा रहा है लेकिन हम आपको आज उस रहस्यमयी तस्वीर को लेकर बताएंगे जिसे ट्विटर पर सुशांत ने अपने कवर पिक में लगाया है।

तस्वीर का नाम Starry Nights

कवर पिक में सुशांत द्वारा लगाई गई इस तस्वीर का नाम Starry Nights है जिसे पेंटर विंसेंट वैन गॉ ने 1889 में बनाया था। विंसेंट ने इस पेंटिंग को किस मकसद से बनाया था ये किसी को मालूम नहीं। हर व्यक्ति का इस तस्वीर को लेकर अपना नज़रिया होता है और अपने अर्थ निकलते हैं। विंसेंट इस पेंटिंग को बनाने के दौरान दृष्टिभ्रम (hallucinations) अन्य मानसिक समस्याओं से पीड़ित थे और उन्हें आत्महत्या के विचार आते थे जिससे वो गहरे डिप्रेशन में चले गए। इन सब चीज़ों से पीड़ित विंसेंट ने कुछ समय बाद खुदकुशी कर ली। बताया जाता है कि विंसेंट ने ये तस्वीर अपनी खिड़की के बाहर के नज़ारे को देखकर बनाई।

sushant singh twitter pic-2

कई लोग इस पेटिंग को अवसाद से भरा बताते हैं

हालांकि, उनकी खिड़की के बाहर हूबहू ऐसा कोई नज़ारा नहीं था और इस तस्वीर के ज़्यादातर हिस्से उनकी कल्पना थी। कई लोगों का मानना है कि Starry Nights विंसेंट की मनोवस्था को दर्शाता है। उसमें इस्तेमाल किए गए रंगों का विश्लेषण हर कोई अपने स्तर पर करता है। कई लोग इस पेटिंग को अवसाद से भरा बताते हैं तो कई इसे सुकून मानते हैं।

ये भी देखें: पत्नी ने नहीं दिए KBC में जीते पैसे, तो पति ने लिया ऐसा फैसला, सभी हैरान

पेंटिंग में ऐसा दृश्य जिसे फ्रांस में कहीं नहीं पाया गया

विंसेंट द्वारा बनाई गई तमाम पेंटिंग्स में से Starry Nights उनके मनोवस्था को दर्शाती है, ऐसा माना जाता है कि उन्हें बाइपोलर डिसऑर्डर था। ऐसा कहा जाता है कि विंसेंट ने पेंटिंग में गहरे रंगों का इस्तेमाल किया और यहां तक ​​कि एक दृश्य भी ऐसे बनाए जिसे फ्रांस में कहीं नहीं पाया गया था। यह कुछ ऐसा था जो असामान्य था क्योंकि वह वैसे दृश्यों को चित्रित करने के लिए जाने जाते थे जिसे वह देख सकते थे। बतौर रिपोर्ट्स, सुशांत भी अपनी मौत से कुछ समय पहले के दिनों में अवसाद से जूझ रहे थे और उसके लिए दवा भी ले रहे थे।

sushant singh twitter pic-3

ये भी देखें: इंसानियत का प्रैक्टिकल कब?

रंगों और तस्वीरों की क्या है हमारे यहां मान्यताएं?

ऐसा माना जाता है कि अपने घरों में महाभारत के युद्ध की तस्वीर नहीं रखनी चाहिए क्योंकि इससे घर की शांति भंग होती है। सिर्फ महाभारत ही नहीं कई रंगों, कलाकृतियों आदि को लेकर भी कई अपनी-अपनी मान्यताएं हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story