×

बेटियों के लिए काल यूपी, अब बन गया हत्या प्रदेश: अखिलेश यादव

उन्नाव में दो दलित लड़कियों की हत्या मामले में समूचा विपक्ष योगी सरकार पर हमलावर है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि इसमें संलिप्त दरिन्दों को कठोरतम सजा सुनिश्चित होनी चाहिए।

Shivani Awasthi
Published on: 18 Feb 2021 3:17 PM GMT
बेटियों के लिए काल यूपी, अब बन गया हत्या प्रदेश: अखिलेश यादव
X
विधानसभा चुनाव: सपा की रणनीति में 360 डिग्री का बदलाव, BJP को घेरने की ये है बड़ी तैयारी

लखनऊ। उन्नाव जिले में दो लड़कियों के जगन हत्या मामले की निंदा करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि बेटियों के लिए उत्तर प्रदेश काल बन गया है। उन्नाव में महिला उत्पीड़न की जघन्य घटना को मानवता को शर्मसार करने वाली है।

अखिलेश यादव ने उन्नाव कांड पर सरकार को घेरा

उन्नाव के जंगल में पेड़ में बांधकर दो दलित लड़कियों की हत्या कर दी गयी और एक अति गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। इस घटना को लेकर समूचा विपक्ष योगी सरकार पर हमलावर है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि इसमें संलिप्त दरिन्दों को कठोरतम सजा सुनिश्चित होनी चाहिए।

ये भी पढ़ेँ- उन्नाव में पीडितों से मिलेंगे अखिलेश यादव, परिवार ने की है CBI जांच की मांग

अखिलेश बोले- लगता है सीएम को कानून व्यवस्था की कोई चिंता नहीं

उन्होंने यह भी कहा कि लगता है मुख्यमंत्री को कानून व्यवस्था की कोई चिंता नहीं है। उनका पूरा समय सिर्फ कहीं और बीत रहा है। भाजपा के कारण महिलाओं और बेटियों के लिये यूपी सबसे असुरक्षित प्रदेश बन गया है। यह सूबे की जनता के लिए डरावना संदेश है। दिन दहाड़े बलात्कार, छेड़खानी और महिला उत्पीड़न पर अंकुश लगाने में प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल है।



भाजपा सरकार की महिला सुरक्षा के प्रति कोई नीति नहीं

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की महिला सुरक्षा के प्रति कोई नीति नहीं है। भाजपा की विचारधारा आधी आबादी को उपेक्षा से देखती हैं, महिला सम्मान और सुरक्षा की सभी व्यवस्थाओं को मौजूदा सरकार ने ध्वस्त कर दिया है। समाजवादी सरकार में विश्वस्तरीय महिला सुरक्षा तंत्र 1090 वूमेन पावर हेल्पलाईन को भी वर्तमान सरकार ने बर्बाद कर दिया। भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश अब 'हत्या प्रदेश' बन गया है।

ये भी पढ़ेँ- उन्नाव केस: चौकाने वाली पोस्टमार्टम रिपोर्ट, दोनों लड़कियों की मौत का सच आया सामने

उत्तर प्रदेश बना हत्या प्रदेश

योगीराज में उन्नाव में बेटियों के साथ कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं जो साबित कर रही है कि यूपी में जंगलराज कायम हो गया है। दलित उत्पीड़न और बच्चियों के साथ लगातार हो रही घटनाओं से प्रदेश का जनमानस आक्रोशित है।

Unnao case

शुक्रवार को उन्नाव पहुंचेगा समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर उन्नाव में तीन बेटियों के साथ हुई दुःखद घटना की जांच के लिए समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमण्डल 20 फरवरी 2021 को पीड़ित परिजनों से भेंट कर घटना की जांच करेगा।

समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल में पूर्व सांसद अन्नू टण्डन, पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, एमएलसी सुनील सिंह साजन पूर्व राज्यमंत्री सुधीर रावत, मनीषा दीपक और उन्नाव समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द सिंह यादव शामिल होंगे।

अखिलेश तिवारी

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story