×

CAA पर भाजपा का डोर टू डोर कैंपेन: अमित शाह बोले-कांग्रेस-केजरीवाल ने कराये दंगे

साल 2020 में दो विधानसभा चुनाव होने है, जिसको लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह (Amit shah) ने रविवार को दिल्ली में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।

Shivani Awasthi
Published on: 5 Jan 2020 9:20 AM GMT
CAA पर भाजपा का डोर टू डोर कैंपेन: अमित शाह बोले-कांग्रेस-केजरीवाल ने कराये दंगे
X

दिल्ली: साल 2020 में दो विधानसभा चुनाव होने है, जिसको लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह (Amit shah) ने रविवार को दिल्ली में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए उत्साहित करने के साथ ही जीत का मूलमंत्र दिया। वहीं इस दौरान शाह ने कई अन्य मुद्दों पर भी बात की। अरविंद केजरीवाल सरकार को भी आड़े हाथों लिया।

इस सम्मेलन के बाद अमित शाह ने भाजपा के डोर टू डोर कैंपेन में हिस्सा लिया। इस दौरान वह लाजपत नगर पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा कैंपेन में हिस्सा लेते हुए डोर टू डोर पंफलेट बांटे। इन पंफलेट के जरिए उन्होंने लोगों को नागरिकता कानून के बारे में जानकारी दी है।

दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने की करी भविष्यवाणी:

गृह मंत्री ने अपने संबोधन में कहा, आज का ये दृश्य बता रहा है कि फरवरी के अंत में दिल्ली में किसकी सरकार बनने वाली है। मैं मीडिया के मित्रों से कहना चाहता हूं कि ये जनता नहीं है, इतनी बड़ी संख्या में ये बूथ के चुनिंदा कार्यकर्ता हैं। वहीं उन्होंने कहा कि जनता को कोई झांसा सिर्फ एक बार दे सकता है, बार-बार नहीं दे सकता। वहीं ऐलान किया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनेगी।

ये भी पढ़ें: US-ईरान में युद्ध! दुनिया में खलबली, रूस-चीन समेत इन देशों ने उठाया ये बड़ा कदम



आप का सूपड़ा होगा साफ़:

आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए शाह ने कहा, 'एक बार केजरीवाज जी ने झांसा दे दिया। उसके बाद नगर निगम के चुनाव हुए तो आप पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया। लोकसभा के चुनाव हुए तो आप पार्टी का सूपड़ा साफ हुआ और भाजपा का झंडा लहराया।'

ये भी पढ़ें: मस्जिद पर फहराया झंडा: अब होगी ऐसी खौफनाक जंग, मची पूरी दुनिया में हलचल

सीएम केजरीवाल पर साधा निशाना:

शाह ने कहा कि केजरीवाल जी अखबारों में अपनी फोटो वाला विज्ञापन देकर बधाई दे रहे हैं। अरे आपने कौन सा काम पूरा कर लिया, ये तो बताइए। 5 साल सरकार चलाने के बाद आप अब कामों को शुरु कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैं दिल्ली की जनता से पूछना चाहता हूं, क्या आप ऐसी सरकार चाहते हैं जो दिल्ली में दंगे करवाए?'



सीएए के मुद्दे पर आप और कांग्रेस को लिया आड़े हाथों:

हाल ही लागू हुए नागरिकता संशोधन कानून का मुद्दा उठाते हुए केजरीवाल समेत राहुल और प्रियंका पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये लोग जनता को गुमराह कर रहे हैं और दंगे करवाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, केजरीवाल, राहुल-सोनिया गांधी जी आंख खोलकर देख लो, बीते दिनों ही ननकाना साहिब जैसे पवित्र स्थल पर हमला करके सिख भाइयों को आतंकित करने का काम पाकिस्तान ने किया है।

ये भी पढ़ें: अमेठी के लिए सौगातों का पिटारा: स्मृति ईरानी, लोगों को देंगी इन योजनाओं का लाभ

राम जन्म भूमि का उठाया मुद्दा:

अयोध्या की राम जन्मभूमि का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने बहुत सालों तक इसे रोककर रखा। कोर्ट में कांग्रेस ने इसका विरोध किया। कोर्ट ने अब फैसला दिया है कि राम जन्मभूमि पर मंदिर बनना चाहिए, ये देश के करोड़ लोगों की इच्छा थी।



चुनाव जीतने की बताई रणनीति:

शाह ने बूथ कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव जीतने की रणनीति बताई। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखती है। बीजेपी कार्यकर्ताओं के पास मौका है कि दिल्ली के घर-घर में जाकर नीतियां जनता तक पहुंचाए। बीजेपी को चुनाव सभाओं से नहीं लड़ना है, बल्कि घर-घर जाकर लड़ना है।

ये भी पढ़ें: बर्थडे स्पेशल: BJP नेता मुरली मनोहर जोशी का आज है जन्म दिन, PM मोदी ने दी बधाई

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story