×

अरुण जेटली की सेहत बिगड़ी, AIIMS मिलने पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद

जेटली का जन्म महाराज किशन जेटली और रतन प्रभा जेटली के घर में हुआ था। उनके पिता एक वकील हैं। उन्होंने अपनी विद्यालयी शिक्षा सेंट जेवियर्स स्कूल, नई दिल्ली से 1957-69 में पूर्ण की।  अरुण जेटली ने अपनी 1973 में श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, नई दिल्ली से कॉमर्स में स्नातक की।

Manali Rastogi
Published on: 16 Aug 2019 5:43 AM GMT
अरुण जेटली की सेहत बिगड़ी, AIIMS मिलने पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद
X

नई दिल्ली: पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की सेहत लगातार बिगड़ रही है। दरअसल, 15 अगस्त की रात को जेटली की सर्जरी हुई थी। इस सर्जरी के बाद उनकी सेहत और बिगड़ गई है। ऐसे में शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जेटली से मिलने एम्स पहुंचे। मालूम हो, 9 अगस्त से अरुण जेटली एम्स में भर्ती हैं।

यह भी पढ़ें: अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि पर जानिए पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं

बता दें, पहले ये कहा जा रहा था कि जेटली की सेहत में सुधार हो रहा है लेकिन गुरुवार रात सर्जरी के बाद उनकी सेहत बिगड़ने की खबर आ रही है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गृह मंत्री अमित शाह के साथ दिग्गज नेता अरुण जेटली को देखने एम्स पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें: बीजेपी सासंद रुपा गांगुली का बेटा हिरासत में, सांसद ने पीएम मोदी को किया ट्वीट

जेटली काफी समय से बीमार चल रहे हैं, जिसकी वजह से वह दूसरी मोदी सरकार की कैबिनेट में शामिल नहीं हुए। पीएम नरेंद्र मोदी को खुद जेटली ने चिट्ठी लिखकर मंत्रिमंडल में शामिल होने से मना किया था। 14 मई 2018 को अरुण जेटली का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। अरुण जेटली पेशे से वकील हैं और कई जिम्मेदार पदों को संभाल चुके हैं।

कौन हैं अरुण जेटली?

जेटली का जन्म महाराज किशन जेटली और रतन प्रभा जेटली के घर में हुआ था। उनके पिता एक वकील हैं। उन्होंने अपनी विद्यालयी शिक्षा सेंट जेवियर्स स्कूल, नई दिल्ली से 1957-69 में पूर्ण की। अरुण जेटली ने अपनी 1973 में श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, नई दिल्ली से कॉमर्स में स्नातक की।

यह भी पढ़ें: ISRO: कभी बैलगाड़ी से शुरू किया था सफर, आज बना चुका है वर्ल्ड रिकॉर्ड

उन्होंने 1977 में दिल्ली विश्‍वविद्यालय के विधि संकाय से विधि की डिग्री प्राप्त की। छात्र के रूप में अपने कैरियर के दौरान, उन्होंने अकादमिक और पाठ्यक्रम के अतिरिक्त गतिविधियों दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के विभिन्न सम्मानों को प्राप्त किया हैं।

वो 1974 में दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संगठन के अध्यक्ष भी रहे। अरुण जेटली ने 24 मई 1982 को संगीता जेटली से विवाह कर लिया। उनके दो बच्चे, पुत्र रोहन और पुत्री सोनाली हैं।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story