×

कांग्रेस ने की वादों की बौछार, असम विधानसभा चुनाव के लिए जारी किया मेनिफेस्टो

आज जोरहाट में हुई रैली में ही उन्होंने कहा था कि असम में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने पर वो पांच गारंटी लागू करेंगे। इन गांरटी को पार्टी के मेनिफेस्टो में शामिल किया गया है।

Shreya
Published on: 20 March 2021 1:44 PM GMT
कांग्रेस ने की वादों की बौछार, असम विधानसभा चुनाव के लिए जारी किया मेनिफेस्टो
X
कांग्रेस ने की वादों की बौछार, असम विधानसभा चुनाव के लिए जारी किया मेनिफेस्टो

गुवाहाटी: असम में विधानसभा चुनाव (Assam Assembly Elections 2021) के लिए कांग्रेस ने अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहे। राहुल ने कहा कि ये मेनिफेस्टो इस बात की गारंटी है कि हम असम राज्य के विचार को संरक्षित करने के लिए लड़ेंगे। इस मेनिफेस्टो में कांग्रेस द्वारा पांच योजनाओं को प्राथमिकता दी गई है।

इन पांच गारंटी को मेनिफेस्टों में किया गया शामिल

बता दें कि ये वहीं योजनाएं हैं, जिन्हें कांग्रेस नेता ने अपने रैलियों में दोहराया है। आज जोरहाट में हुई रैली में ही उन्होंने कहा था कि असम में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने पर वो पांच गारंटी लागू करेंगे। इन गांरटी को पार्टी के मेनिफेस्टो में शामिल किया गया है। मेनिफेस्टो में कहा गया है कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर में काम करने वाली महिलाओं को हर महीने का दो हजार रुपये दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: असम में सबने झोंकी ताकत, मोदी-राहुल ने एक दूसरे पर साधा निशाना

RAHUL GANDHI (फोटो- ट्विटर)

CAA नहीं होगा लागू

मेनिफेस्टों में ये भी कहा गया है कि असम में कांग्रेस की सरकार बनती है तो पार्टी नौजवानों को पांच लाख रोजगार देगी और राज्य में जो भी रिक्तियां हैं उन्हें भरा जाएगा। इसके अलावा राज्य में CAA कानून लागू न किए जाने की बात कही गई है। साथ ही चाय मजदूरों को 365 प्रति दिन दिए जाएंगे। असम के हर परिवार को दो सौ यूनिट बिजली मुफ्त देने का भी वादा किया गया है।

यह भी पढ़ें: राहुल का एलान: फ्री बिजली, रोजगार समेत दी ये 5 गारंटी, असम से किए बड़े वादे

कांग्रेस की सरकार बनेगी, महाजोत की सरकार बनेगी

गुवाहाटी में मेनिफेस्टो जारी करने से पहले राहुल गांधी ने जोरहाट में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि असम में फिर से कांग्रेस की सरकार आएगी और प्रदेश में शांति होगी। कांग्रेस की सरकार वापस आने से असम विकास की राह पर लौट आएगा। कांग्रेस की सरकार बनेगी, महाजोत की सरकार बनेगी। आपके अधिकारों की रक्षा करेगी, गरीबों के अधिकारों की रक्षा करेगी और जो आपका है, वो आपको वापस दिलवायेगी।

यह भी पढ़ें: RSS में बड़ा बदलाव: दत्तात्रेय होसबोले बने सरकार्यवाह, ली भैय्याजी जोशी की जगह

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story