×

पश्चिम बंगाल में यूपी के भाजपा कार्यकर्ता छेड़ेंगे रण, केशव मौर्य का दौरा 19 को

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने मिशन पश्चिम बंगाल फतह पर काम शुरू कर दिया है। भाजपा ने बंगाल के मतदाताओं को रिझाने के लिए अलग-अलग राज्यों से कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को पश्चिम बंगाल में भेजने का फैसला किया है।

Newstrack
Published on: 17 Dec 2020 9:03 AM GMT
पश्चिम बंगाल में यूपी के भाजपा कार्यकर्ता छेड़ेंगे रण, केशव मौर्य का दौरा 19 को
X
पश्चिम बंगाल में यूपी के भाजपा कार्यकर्ता छेड़ेंगे रण, केशव मौर्य का दौरा 19 को (PC: social media)

लखनऊ: भाजपा ने पश्चिम बंगाल का रण जीतने के लिए युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया है। यूपी भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को भी हिंदी भाषा मतदाताओं का मन बदलने के लिए पश्चिम बंगाल भेजा जाएगा। 19 दिसंबर को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे से इसकी शुरुआत हो रही है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने मिशन पश्चिम बंगाल फतह पर काम शुरू कर दिया है। भाजपा ने बंगाल के मतदाताओं को रिझाने के लिए अलग-अलग राज्यों से कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को पश्चिम बंगाल में भेजने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें:लाला लाजपत राय पर अत्याचार, सांडर्स की मौत और भगत सिंह की पिस्तौल

पार्टी ने पश्चिम बंगाल मतदाताओं के बारे में जो आंकड़े जुटाए हैं

पार्टी ने पश्चिम बंगाल मतदाताओं के बारे में जो आंकड़े जुटाए हैं उसके अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत राज्य के विभिन्न जिलों से जाकर पश्चिम बंगाल में रहने वालों की संख्या अच्छी-खासी है। ऐसे मतदाताओं के परिवार का जुड़ाव चूंकि अब तक उत्तर प्रदेश से बना हुआ है। इसलिए ऐसे लोगों से संपर्क स्थापित कर उन्हें भाजपा के साथ जुडऩे के लिए प्रेरित किया जा सकता है। पार्टी की मंशा है कि पश्चिम बंगाल के हिंदी भाषी मतदाता वर्ग को साथ आकर भाजपा के लिए मतदान करने के लिए तैयार किया जाए।

प्रदेश भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं की ड्यूटी पश्चिम बंगाल में लगाई जा रही है

इसी योजना के तहत प्रदेश भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं की ड्यूटी पश्चिम बंगाल में लगाई जा रही है। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से उन लोगों की सूची जुटाई गई है जिनके निकट संबंधी कोलकाता में रह रहे हैं। भाजपा संगठन से जुड़े सूत्रों के अनुसार पार्टी नेता व पदाधिकारियों को विधानसभा वार जनसंपर्क के लिए भेजने की योजना है। फिलहाल इसकी शुरुआत प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री व लोकनिर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पश्चिम बंगाल दौरे से की जा रही है। वह 19 और 20 दिसंबर को पश्चिम बंगाल में रहेंगे। इस दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में उनके कार्यक्रम लगाए गए हैं।

ये भी पढ़ें:करोड़ों SBI ग्राहकों को तगड़ा झटका, बैंक ने दिये सख्त आदेश

मिशन बंगाल में यूपी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के दायित्व निर्धारण की जिम्मेदारी पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल को सौंपी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पश्चिम बंगाल में भी स्टार प्रचारक की भूमिका में उतारा जएगा। उत्तर प्रदेश के अन्य भाजपा नेताओं की भी चुनाव प्रचार के दौरान स्टार प्रचारक भूमिका तय की जाएगी। भाजपा कार्यकर्ताओं की अलग-अलग टुकडिय़ों को पश्चिम बंगाल में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग के लिए तैनात किया जाएगा।

रिपोर्ट- अखिलेश तिवारी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story