×

भाजपा ने किया नए अध्यक्ष का ऐलान, अब ये संभालेंगे झारखंड की कमान

झारखंड चुनाव में करारी हार के बाद अब बीजेपी एक बड़ा फैसला लिया है। चुनाव में हार के बाद भाजपा ने झारखंड में पार्टी की कमान अब दीपक प्रकाश को सौंपी है।

Aradhya Tripathi
Published on: 25 Feb 2020 11:20 AM GMT
भाजपा ने किया नए अध्यक्ष का ऐलान, अब ये संभालेंगे झारखंड की कमान
X

झारखंड चुनाव में करारी हार के बाद अब बीजेपी एक बड़ा फैसला लिया है। चुनाव में हार के बाद भाजपा ने झारखंड में पार्टी की कमान अब दीपक प्रकाश को सौंपी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दीपक प्रकाश के नाम पर मोहर लगा कर उन्हें झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया सहप्रभारी संजय मयूख ने इस बात की जानकारी दी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लगाई मुहर

अब झारखंड भाजपा की कमान नए प्देश अध्यक्ष दीपक प्रकाश संभालेंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया सहप्रभारी संजय मयूख ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि अब झारखंड भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश होंगे। वो पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के जगह लेंगे। जैसा कि ग्यात है कि हाल में हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद लक्ष्मण गिलुवा ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। दीपक प्रकाश फिलहाल बीजेपी के प्रदेश महामंत्री हैं।

पूर्व सीएम के करीबी को छोड़ा पीछे

ये भी पढ़ें- तो इतने मंहगे कपड़े और जूते पहनते हैं ट्रंप, यहाँ जानिये कीमत

दीपक प्रकाश एक नॉन-ट्राइबल चेहरा हैं। प्रदेश अध्यक्ष की रेस में दीपक प्रकाश के अलावा सांसद संजय सेठ और विधायक अनंत ओझा के नाम भी आगे चल रहे थे। ऐसा माना जा रहा था कि संजय सेठ को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का समर्थन प्राप्त था। लेकिन पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दीपक प्रकाश के नाम पर मुहर लगाई। दिल्ली में पार्टी द्वारा पत्र ज़ारी करके तत्काल प्रभाव से दीपक प्रकाश को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

बाबूलाल मरांडी को चुना गया विधायक दल का नेता

नए प्रदेश अध्यक्ष की नियु्क्ति से पहले पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को सर्वसम्मति से बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया। बाबूलाल की बीजेपी में वापसी के इंतजार में ही इन दोनों पदों को अब तक खाली रखा गया था। विधायक दल का नेता ट्राइबल फेस और नया प्रदेश अध्यक्ष नॉन-ट्राइबेल फेस को बनाया गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राज्य में आगे की सियासी रणनीति के तहत ऐसा किया गया है।

ये भी पढ़ें- ट्रंप को है दिल्ली हिंसा की जानकारी! जानें, बवाल से अमेरिकी राष्ट्रपति का कनेक्शन

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story