×

तो इतने मंहगे कपड़े और जूते पहनते हैं ट्रंप, यहाँ जानिये कीमत

जबसे अमेरिकी राष्ट्रपति भारत आए हैं उनको लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है। हम आज आपको बताने जा रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति के कपड़ों के बारे में

Aradhya Tripathi
Published on: 25 Feb 2020 10:25 AM GMT
तो इतने मंहगे कपड़े और जूते पहनते हैं ट्रंप, यहाँ जानिये कीमत
X

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के दौरे पर हैं। जबसे अमेरिकी राष्ट्रपति भारत आए हैं उनको लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है। ट्रंप के विषय में कई सारी जानकारीयाँ प्रदान की जा रही हैं। इसी क्रम में हम आज आपको बताने जा रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति के कपड़ों के बारे में। अमेरिका में ट्रंप के कपड़ों की चर्चा अक्सर होती रहती है। खासकर उनके कपड़ों की कीमतों को लेकर। यही वजह है कि ट्रंप को अमेरिका का सबसे महंगे और ब्रांडेड सूट पहनने वाला राष्ट्रपति कहा जाता है। ट्रंप को अक्सर ही गहरे नीले रंग के सूट में देखा जाता है।

इटली की ब्रांड ब्रियोनी के सूट इस्तेमाल करते हैं ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ज्यादातर इटली की वर्ल्ड फेमस ब्रांड ब्रियोनी के सूट इस्तेमाल करते हैं। हालांकि उन्हें कई बार अरमानी और हूगो बॉस के सूट में भी देखा गया है। लेकिन आमतौर पर वो ब्रियोनी के ही कपड़े इस्तेमाल करते हैं। जब बात पैंट और शर्ट की हो तो भी वो ब्रांडेड ही पहनना पसंद करते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति का सूट का पसंदीदा रंग गहरा नीला है। जिस पर ज्यादातर ट्रंप लाल टाई पहनते हैं। 15 सालों से उन्हें अमेरिका में इसी तरह देखा जा रहा है। ट्रंप को अमेरिका का सबसे स्टायलिश प्रेसीडेंट माना जाता है। लेकिन कई बार ट्रंप के कपड़ों की आलोचना भी हुई है। खासकर तब जबकि वो ब्रिटेन में क्वीन एलिजाबेथ से मिलने गए थे।

ये भी पढ़ें- ट्रंप का भारत दौरा विदेशी मीडिया में छाया: जानें किसने क्या लिखा…

कितनी होती है ट्रंप के सूट की कीमत

इसमें कोई शक नहीं कि ट्रंप का अपना स्टाइल है। ट्रंप को हमेशा से एक अगल स्टाइल में देखा गया है। इसकी एक बड़ी वजह ये भी है कि वो प्रेसीडेंट होने से पहले अमेरिका के सबसे धनी लोगों में रहे हैं। ट्रंप दुनिया के सबसे महंगे क्लॉथ ब्रांड में शुमार इटली के ब्रियोनी ब्रांड के कपड़े पहनते हैं।

इटली का ये ब्रांड 75 साल पुराना है। ये एक मैंसवीयर कंपनी है जो सिर्फ पुरुषों के परिधान बनाते हैं। दुनियाभर में ब्रियोनी के कई शोरूम हैं। ब्रियोनी के एक सूट की कीमत 5000 डॉलर (3.6 लाख रुपये) से शुरू होती है और अमूमन 17,000 डॉलर (12 लाख रुपये) तक जाती है। कीमत आमतौर पर फैब्रिक के साथ आप उसे कैसा बनवाना चाहते हैं, इस पर निर्भर करती है।

ट्रंप का पसंदीदा रंग लाल-नीला

ट्रंप जब भी अमेरिका में अपने चुनाव अभियान में निकलते थे, तो वो अक्सर ब्रियोनी के सूट में ही होते थे। अब भी वो इन्हीं का इस्तेमाल करते हैं। कपड़ों में ट्रंप का पसंदीदा रंग नीला, लाल और सफेद हैं। उनके पूरे कपड़ों में ज्यादातर यही रंग दिखते हैं। हालांकि भारत आने पर ट्रंप को लाल नहीं पीली टाई में देखा गया। जो कि एक अचरज की बात है।

अमेरिका की जानी मानी फैशन साइट चीटशीट डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार चूंकि ट्रंप टीवी पर अपना शो द अप्रेंटिस पेश करते रहे हैं, लिहाजा वो इसके लिए वर्ष 2004 से ब्रियोनी का इस्तेमाल करते रहे हैं।

इतने के पहनते हैं जूते

ये भी पढ़ें- फैशन की दुनिया में मशहूर नाम: मेलानिया ट्रंप का ऐसा है ड्रेसिंग सेंस व शाही अंदाज

सुर्फ सूट ही नहीं बल्कि ट्रंप की ट्राउजर्स और शर्ट भी काफी शानदार और कीमती होते हैं। ट्रंप मार्टिन ग्रीनफील्ड के ट्राउजर्स और शर्ट का इस्तेमाल करते हैं। पूर्व राष्ट्रपति ओबामा भी यहीं के बने कपड़े पहनते थे। इसमें लिनेन ट्राउजर्स और शर्ट का जोड़ा करीब 300 डॉलर (करीब 21 हजार रुपये) से शुरू होकर 600 डॉलर (43 हजार रुपये) का होता है।

इतना ही नही ट्रंप के जूते भी काफी मंहगे और ब्रांडेड होते हैं। चीटशीट डॉट कॉम ने बताया कि उनके जूते दुनिया के जाने माने फुटवियर ब्रांड ऑक्सफोर्ड्स से मिलते जुलते लगते हैं, जिनकी कीमत 400 से 600 डॉलर (28,000 से 43,000 रुपये) है।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story