×

यूपी: अब योगी सरकार का ये मंत्री संभालेगा बीजेपी अध्यक्ष का पद

Manali Rastogi
Published on: 16 July 2019 10:44 AM GMT
यूपी: अब योगी सरकार का ये मंत्री संभालेगा बीजेपी अध्यक्ष का पद
X

लखनऊ: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वतंत्र देव सिंह को उत्तर प्रदेश पार्टी इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह पद पर महेन्द्र नाथ पांडे का स्थान लेंगे।

यह भी पढ़ें: बॉर्डर में रहकर ये BSF जवान बना IAS, हासिल की 19वीं रैंक

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पार्टी ने चंद्रकांत दादा पाटिल को महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह इस पद पर राव साहेब दानवे पाटिल का स्थान लेंगे।



यह भी पढ़ें: OMG! नकली है सलमान खान के 6 पैक एब्स, ऐसे छुपाते हैं अपनी कमी

उल्लेखनीय है कि महेन्द्र नाथ पांडे को नरेंद्र मोदी नीत नई सरकार में कौशल विकास मंत्री बनाया गया है, जबकि राव साहेब दानवे पाटिल को उपभोक्ता मामलों का राज्य मंत्री बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: बड़ा संकट, अब बसपा नेता सहित 107 पदाधिकारियों ने छोड़ा साथ

समझा जाता है कि पार्टी में ‘एक व्यक्ति, एक पद’ के सिद्धांत के तहत इन्हें अपने राज्य में प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व से मुक्त किया गया है। मंगल प्रभात लोढ़ा को मुंबई महानगर बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया है।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story