×

कांग्रेस का एलान- यूपी में इस नेता के चेहरे पर लड़ा जाएगा आगामी विधानसभा चुनाव

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा है कि यूपी में 2022 का विधान सभा चुनाव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ा जायेगा। कांग्रेस किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी।

Newstrack
Published on: 12 July 2020 2:52 PM GMT
कांग्रेस का एलान- यूपी में इस नेता के चेहरे पर लड़ा जाएगा आगामी विधानसभा चुनाव
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा है कि यूपी में 2022 का विधान सभा चुनाव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ा जायेगा।

कांग्रेस किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी। उसका फोकस जनता, लोकतंत्र, युवाओं, किसानों, गरीबों, दलितों और वंचितों से गठजोड़ करने पर होगा।

लल्लू ने बीजेपी नेताओं के इस दावे को भी खारिज कर दिया कि प्रियंका टि्वटर वाली नेता हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, उत्तर प्रदेश की जनभावना है कि हमें प्रियंका की देखरेख में सरकार बनानी चाहिए।

इसके किसी को भी तनिक भी संदेह नहीं होना चाहिए, उनके नेतृत्व में पार्टी उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव लडे़गी। हमें पूरा भरोसा है कि प्रियंका के नेतृत्व में कांग्रेस को जनता अपना आशीर्वाद देगी।'

योगी सरकार पर कांग्रेस का वार, यूपी में बढ़ते अपराध पर किया ये दावा

उत्तर प्रदेश प्रियंका की भूमि

लल्लू ने ये भी कहा -'उत्तर प्रदेश प्रियंका की भूमि है। वह यहीं की हैं। प्रियंका और उनके परिवार का उत्तर प्रदेश की भूमि और राज्य की करोड़ों जनता से लगाव है। वह राज्य के करोड़ों लोगों के हृदय में बॉस करती हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार जनहित से जुड़े मुद्दे उठा रही है। हम अपनी आवाज लगातार मजबूत कर रहे हैं। विभिन्न विषयों पर कांग्रेस जनता की आवाज बन रही है।

सोनिया बचाएंगी सरकार: क्या रोक पाएंगी राजस्थान का राजनीतिक भूचाल, पढ़ें ये खबर

कांग्रेस 1989 से उत्तर प्रदेश की सत्ता से बाहर

आगे कहा कि कांग्रेस 1989 से उत्तर प्रदेश की सत्ता से बाहर है और तभी से राज्य के विकास में काफी अधिक कमी आई है। जिस तरह से वह हर मुद्दे पर सरकार को अलग-थलग कर रही हैं, सरकार डरी हुई है और फंसी हुई है।

बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि योगी सरकार सरकार प्रियंका से डरी हुई है। राज्य सरकार द्वारा हिरासत में लिए जाने के बावजूद वह सडकों पर उतरीं और सोनभद्र के आदिवासियों के लिए संघर्ष किया।

राजस्थान में खतरे में सीएम की कुर्सी, पायलट के समर्थन में उतरे सिंधिया

Newstrack

Newstrack

Next Story