×

कमलनाथ का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पूछे ये सवाल

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पाकिस्तान में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत देश की जनता को दें।

Aditya Mishra
Published on: 20 Feb 2020 3:13 PM GMT
कमलनाथ का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पूछे ये सवाल
X

छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पाकिस्तान में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत देश की जनता को दें।

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि अपनी सरकार की असफलताओं को छिपाने और राजनीतिक फायदे के लिए मोदी सरकार राष्ट्रवाद का मुद्दा उठाती है, लेकिन देश की जनता अब सब समझ गई है और इससे अब गुमराह नहीं होने वाली।

कमलनाथ अपने गृह नगर छिंदवाड़ा के पास उमरहर गांव में 30 लाख रुपये की लागत से बनी गौशाला का लोकार्पण करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कमलनाथ ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘याद है आपको जब (पूर्व प्रधानमंत्री) इंदिरा गांधी की सरकार थी, तब 90,000 पाकिस्तानी जवानों ने सरेंडर (आत्मसमर्पण) किया था। ये उसकी बात नहीं करेंगे।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘(मोदी) कहते हैं हमने सर्जिकल स्ट्राइक की, कौन सी सर्जिकल स्ट्राइक की? देश को कुछ तो बताइये।’’

कांग्रेस के ‘सिद्धू’ दे सकते हैं झटका, किया ऐसा काम

ये भी पढ़ें...दिल्ली कांग्रेस को मार्च महीने में मिल सकता है नया अध्यक्ष, गोहिल ने की बैठक

मोदी रोजगार पर अब बात नहीं करते: कमलनाथ

कमलनाथ ने नौजवानों को रोजगार मुहैया कराने को देश की सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि मोदी ने 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान हर साल दो करोड़ नौजवानों को रोजगार देने और कृषि क्षेत्र को मुनाफा का धंधा करने का वादा किया था, लेकिन अब वह इन दोनों मुद्दों पर बात नहीं करते हैं।

प्रधानमंत्री से उन्होंने सवाल किया, ‘‘दो करोड़ नौजवानों को हर साल रोजगर की बात तो छोड़िए, दो लाख नौजवानों का नाम बता दीजिए जिन्हें रोजगार दिया हो।’’ उन्होंने मोदी सरकार पर हमला जारी रखते हुए कहा, ‘‘आज ये राष्ट्रवाद की बात करेंगे। कौन सा पाठ पढ़ाएंगे हमें राष्ट्रवाद का? मोदी जी अपनी पार्टी का एक नाम तो बता दीजिए जो स्वतंत्रता सेनानी रहा हो। एक स्वतंत्रता सेनानी इनके साथ कभी नहीं रहा, भारतीय जनता पार्टी में कभी नहीं रहा. और ये राष्ट्रवाद का पाठ हमें पढ़ाने आये हैं।’’

मोदी जी जनता सब समझ गई है: कमलनाथ

कमलनाथ ने आगे कहा कि ऐसा कर वह अपनी सरकार की असफलताओं से लोगों का ध्यान मोड़ना चाहते हैं। ये कलाकारी बहुत हो गई। अब देश की जनता समझने लगी है। उन्होंने हाल ही में देश के विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘अभी हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड एवं दिल्ली में चुनाव हुए। जनता सब समझ गई है मोदी जी की यह कलाकारी बहुत हो गई। एक दफे आपने लोगों को गुमराह कर लिया, आगे गुमराह नहीं होने वाले। ये आज सच्चाई है।

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला बोले- महिला विरोधी है RSS की मानसिकता

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story