×

10 अगस्त को है कांग्रेस CWC की बैठक, क्या होगा नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान?

लोकसभा चुनावों में करारी हार के बाद कांग्रेस इस वक्त शीर्ष नेतृत्व को लेकर भी संकट की स्थिति है। ऐसे हालात में कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक 10 अगस्त को बुलाई गई है। 

Aditya Mishra
Published on: 4 Aug 2019 11:04 AM GMT
10 अगस्त को है कांग्रेस CWC की बैठक, क्या होगा नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान?
X
फ़ाइल फोटो

नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों में करारी हार के बाद कांग्रेस इस वक्त शीर्ष नेतृत्व को लेकर भी संकट की स्थिति है। ऐसे हालात में कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक 10 अगस्त को बुलाई गई है।

ये बैठक दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में होगी। माना जा रहा है कि सीडब्ल्यूसी की बैठक में पार्टी की भविष्य की रणनीति और नए अध्यक्ष के चुनाव के साथ ही संसद में सरकार को घेरने जैसे अहम मुद्दों पर इस बैठक में चर्चा हो सकती है।

ये भी पढ़ें...मर्द हो तो करो ये 4 जरूरी काम वरना दूर भाग जाएगी आपकी पार्टनर

प्रियंका ने अध्यक्ष बनने से किया इनकार: सूत्र

उधर सूत्रों के हवाले से अब खबर ये आ रही है कि कांग्रेस में प्रियंका गांधी वाड्रा को अध्यक्ष बनाने की मांग जितनी तेजी से उठी थी प्रियंका ने खुद उसे दबा दिया है।

प्रियंका ने वरिष्ठ नेताओं से साफ कर दिया है कि वे विकल्प नहीं हैं। वहीं राहुल गांधी ने भी कोर कमेटी के सदस्यों को स्पष्ट कर दिया है कि अगला अध्यक्ष उनके परिवार से कतई नहीं होगा।

कांग्रेस के भीतर करीब डेढ़ महीने से कार्यसमिति की बैठक बुलाए जाने को लेकर चर्चा चल रही है लेकिन तारीख को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है।

पार्टी को कैसे चलाया जाये, इस पर हो सकता है मंथन

पार्टी सूत्रों के मुताबिक बैठक में राहुल गांधी का इस्तीफा स्वीकार किए जाने के बाद वरिष्ठ नेता तय करेंगे कि पार्टी को किस तरह से चलाया जाए और नए अध्यक्ष को चुनने की प्रक्रिया क्या हो।

चूंकि राहुल गांधी हमेशा चुनाव प्रक्रिया को महत्व देते रहे हैं इसलिए उम्मीद है कि नए अध्यक्ष के लिए चुनाव हो।

बैठक में कुछ समय या चुनाव कराने के लिए एक अस्थाई अध्यक्ष भी चुना जा सकता है।

बैठक में कुछ नेताओं का एक ग्रुप बनाने पर भी विचार हो सकता है। दरअसल राहुल गांधी ने अपने इस्तीफे के पत्र में ऐसा ही ग्रुप बनाकर नया अध्यक्ष चुनने की बात लिखी थी।

ये भी पढ़ें...अब तक नहीं जानते थे तो अब जान लें, सिंदूर लगाते समय दें ध्यान तो खुद-ब- खुद बना रहेगा आपका सुहाग

राहुल गांधी ने चुनावों में हार के बाद छोड़ा था पद

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद राहुल गांधी ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे को अस्वीकार करते हुए सीडब्ल्यूसी ने उन्हें पार्टी में आमूलचूल बदलाव के लिए अधिकृत किया था।

हालांकि, गांधी अपने रुख पर अड़े रहे और स्पष्ट कर दिया कि न तो वह और न ही गांधी परिवार का कोई दूसरा सदस्य इस जिम्मेदारी को संभालेगा।

नए अध्यक्ष के लिए सामाजिक समीकरण को दी जाएगी तरजीह

कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है। कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के लिए शशि थरूर समेत कुछ और कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका गांधी के नाम को आगे बढ़ाया है।

हालांकि, माना जा रहा है कि अध्यक्ष पद के चुनाव में राजनीतिक फैसलों के साथ ही सामाजिक समीकरण का भी ध्यान रखा जाएगा।

पार्टी रणनीति पर चर्चा

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस के सामने संगठन मजबूत करना सबसे बड़ी चुनौती है। कार्यसमिति की बैठक में संगठन मजबूत करने के साथ ही पार्टी की रणनीति पर भी चर्चा होगी।

रोजगार संकट और आर्थिक मोर्चे पर सरकार के प्रदर्शन सहित कश्मीर मुद्दे पर सरकार को घेरने जैसे विषयों पर भी पार्टी रणनीति तैयार करेगी।

ये भी पढ़ें...मध्य प्रदेश : बड़वानी में बस और जीप की टक्कर में 4 लोगों की मौत, 10 घायल

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story