×

प्रयागराज के नाविकों की मदद करने पहुंच रही प्रियंका, लोगों को बेसब्री से इंतजार

रविवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प्रयागराज पहुंच रही हैं। वह बांसवाड़ा गांव में जाकर पीड़ित मल्लाह परिवारों से मुलाकात करेंगी।

Shivani Awasthi
Published on: 21 Feb 2021 4:56 AM GMT
प्रयागराज के नाविकों की मदद करने पहुंच रही प्रियंका, लोगों को बेसब्री से इंतजार
X

लखनऊ. प्रयागराज में पुलिस उत्पीड़न का शिकार हुए मल्लाहों की सुध लेने के लिए रविवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प्रयागराज पहुंच रही हैं। वह बांसवाड़ा गांव में जाकर उन पीड़ित मल्लाह परिवारों से मुलाकात करेंगी जिनकी नाव और अन्य साधन पुलिस ने तोड़ दिए हैं।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का प्रयागराज दौरा

मौनी अमावस्या के मौके पर प्रयागराज में पहुंच कर कांग्रेस की उत्तर प्रदेश संगठन प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा गंगा स्नान किया था। तब उन्होंने जिस नाव में बैठकर यात्रा की थी और नाव खेलने वाले सुजीत निषाद से नाव चलाना सिखा था। उसी सुजीत निषाद के अनुरोध पर प्रियंका गांधी रविवार को प्रयाग पहुंच रही हैं।

ये भी पढ़ेँ-पीएम मोदी की मौजूदगी में भाजपा की अहम बैठक आज, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

निषाद समुदाय के लोगो से मुलाकात

सुजीत निषाद ने बताया कि उन्होंने प्रियंका गांधी को उस दिन बताया था कि प्रयागराज की पुलिस ने किस तरह उन लोगों पर जुल्म किया है। उन लोगों की रोजी-रोटी का साधन नाव हैं। पुलिस ने उनकी नाव को तोड़ दिया है। उन्हें नदी में नाव चलाने से रोका जा रहा है।

[video width="848" height="480" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/02/congress-leader-priyanka-gandhi-prayagraj-visit-nishad-fishermen-community-members.mp4"][/video]

पीड़ित मल्लाह परिवारों के लिए उठाएंगी आवाज

सुजीत निषाद के अनुसार उन्होंने प्रियंका गांधी से अनुरोध किया था कि वह मल्लाह समुदाय की समस्या को लेकर राजनीतिक मदद की पहल करें उन लोगों को इंसाफ दिलाएं। सुजीत निषाद ने बताया कि प्रियंका गांधी जी ने उनका अनुरोध स्वीकार कर लिया है उस दिन भी उन्होंने यह कहा था कि वह जल्द ही आएंगी। अब उनके कार्यालय से सूचना मिली है कि वह रविवार को प्रयागराज पहुंच रही हैं। पीड़ित मल्लाह समुदाय से मिलने के लिए वह उनके गांव बांसवाड़ा भी पहुंचेगी।

ये भी पढ़ेँ-प्रदेश में नए सियासी गठजोड़ की आहट, बड़े दलों के लिए मुसीबत बनेगा ये नया गठबंधन

ये है प्रियंका गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रियंका गांधी के प्रयागराज दौरे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी सुबह 11:00 बजे प्रयागराज पहुंच रही हैं वह पीड़ित मल्लाह समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगे और उनके साथ हो रहे अन्याय के प्रतिकार के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों से बात भी करेंगी।

priyanka gandhi and pm modi in black dress-5

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और प्रियंका गांधी जी हर उस व्यक्ति के साथ हैं, जो सरकार के अन्याय और दमन का शिकार हो रहा है। मल्लाह समुदाय सदियों से अपनी रोजी रोटी के लिए नाव संचालन पर आश्रित है, ऐसे लोगों की नाव तोड़ना सबसे बड़ा पाप है। लोगों को रोजी-रोटी से यह सरकार वंचित करना चाहती है। उन्हें कमजोर और निर्धन बनाना चाहती है कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता इसके खिलाफ हर स्तर पर संघर्ष करेंगे।

अखिलेश तिवारी

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story