×

महंगाई पर प्रियंका का तंज, लोगों की जेब काटकर अरबपति मित्रों की मदद

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश संगठन प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को सब्सिडी वाले गैस सिलिंडर की महंगाई का मुद्दा उठाते हुए भाजपा की केंद्र सरकार पर हमला बोला है।

Roshni Khan
Published on: 19 Jan 2021 8:39 AM GMT
महंगाई पर प्रियंका का तंज, लोगों की जेब काटकर अरबपति मित्रों की मदद
X
महंगाई पर प्रियंका का तंज, लोगों की जेब काटकर अरबपति मित्रों की मदद (PC: social media)

लखनऊ: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इसे भाजपा सरकार का खेल बताया है और लोगों से समझने की अपील की है। उनका कहना है कि भाजपा सरकार आम लोगों की जेब पर डाका डाल रही है और देश के अरबपति मित्रों को फायदा पहुंचा रही है।

ये भी पढ़ें:अमेरिका में 20 जनवरी को ही क्यों होता इनॉगरेशन डे, जानिए क्या है इतिहास

भाजपा सरकार का खेल समझिए

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश संगठन प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को सब्सिडी वाले गैस सिलिंडर की महंगाई का मुद्दा उठाते हुए भाजपा की केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का खेल समझिए। उसके पास अपने अरबपति मित्रों के लिए लोन माफी है, बड़े-बड़े ठेके हैं, लेकिन आम जनों के लिए रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ रहे हैं। पेट्रोल -डीजल महंगा हो रहा है, व्यापार मंदा है और महंगाई बढ़ रही है। इधर आम जनों की जेबें काटकर भाजपा अपने अरबपति मित्रों की जेबें भरती है। एक साल में सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलिंडर पर 140 रुपये दाम बढ़ चुके हैं। क्या इन्हीं अच्छे दिनों का वादा था?

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों ही देश के उद्योगपतियों के लगभग आठ लाख 75 हजार करोड़ के बैंक कर्ज को बट्टे-खाते में डालने की अनुमति दी गई है। प्रियंका गांधी का इसी ओर इशारा है। पिछले दिनों में लगातार देश में महंगाई बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें:टीम इंडिया ने रचा इतिहास, 33 साल बाद गाबा में ऑस्ट्रेलिया को हराकर जीती सीरीज

राहुल गांधी ने भी बोला है हमला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी एक वीडियो जारी कर बताया है कि किस तरह से मोदी सरकार हर साल उद्योगपतियों के बड़े कर्ज को बट्टे-खाते में डाल रही है। 2014 में मोदी सरकार ने 60 हजार करोड़,2015 में 72 हजार करोड़, 2016 में 107 करोड़, 2017 में 162 करोड़, 2018 में 236 करोड़ और 2019 को 237 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया गया है। उन्होंने इन आंकड़ों का स्रोत भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को बताया है। राहुल गांधी ने इस वीडियो के साथ अपने बयान में कहा है कि अपने सूट-बूट वाले दोस्तों के आठ लाख 75 हजार करोड़ कर्ज माफ करने वाले मोदी सरकार अन्नदाताओं की पूंजी साफ करने में लगी है।

रिपोर्ट- अखिलेश तिवारी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story