×

धान के बाजार भाव को लेकर प्रियंका की चेतावनी, सही दाम दिलाएं योगी वरना करेंगे आंदोलन

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर बयान जारी कर योगी सरकार को धान के मौजूदा बाजार मूल्य के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

Newstrack
Published on: 13 Oct 2020 5:38 AM GMT
धान के बाजार भाव को लेकर प्रियंका की चेतावनी, सही दाम दिलाएं योगी वरना करेंगे आंदोलन
X
धान के बाजार भाव को लेकर प्रियंका की चेतावनी, सही दाम दिलाएं योगी वरना करेंगे आंदोलन (social media)

लखनऊ: कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने धान के बाजार भाव को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार उत्तर प्रदेश में किसानों को धान का वाजिब मूल्य दिलाने में नाकाम है। अगर सरकार ने किसानों के हित में उचित कदम नहीं उठाए और लोगों को धान का सही दाम नहीं दिलाया तो कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में आंदोलन करेंगे।

ये भी पढ़ें:अयोध्या में होगी फिल्मी कलाकारों की भव्य रामलीला, देखने जाएंगे CM योगी

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर बयान जारी कर योगी सरकार को धान के मौजूदा बाजार मूल्य के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि योगी सरकार जानबूझकर न्यूनतम समर्थन मूल्य की दर पर किसानों के धान की खरीद नहीं करवा रही है। इससे परेशान होकर किसानों को बाजार का मुंह देखना पड़ रहा है।



बाजार में किसानों को समर्थन मूल्य से भी बेहद कम दाम पर अपना धान बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने अपनी टिप्पणी में कहा कि उप्र के धान किसान बेहद परेशान हैं। धान की खरीद बहुत कम हो रही है। जो थोड़ी सी खरीद हो रही है उसमें रु 1200 से भी कम रेट मिल रहा है। यही धान कांग्रेस सरकार में रु 3,500 तक बिका था। नमी के नाम पर किसानों का शोषण हो रहा है। शायद पहली बार ऐसा है कि धान गेंहू से सस्ता बिक रहा है।

ऐसे में तो किसान की लागत भी नहीं निकलेगी। किसान अगली फसल कैसे लगाएगा? बिजली बिल में लूट चल ही रही है। मजबूरन किसान कर्ज के जाल में फँसता जाएगा। उप्र सरकार तुरंत इसमें हस्तक्षेप कर किसान को सही दाम दिलाए वरना कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी।

ये भी पढ़ें:चीन ने भारत को रोकने के लिए उठाया अब तक का सबसे बड़ा कदम, भारतीय सेना हैरान

किसान बिल के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन जारी

कांग्रेस ने किसानों के मुद्दे पर योगी सरकार और भाजपा को घेरने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। केंद्र सरकार के कृषि संबंधी तीन नए कानूनों के विरोध में कांग्रेस पहले से ही आंदोलन कर रही है। अब धान खरीद को लेकर भी वह आंदोलन की तैयारी में है। दरअसल कांग्रेस का मानना है कि उत्तर प्रदेश में जब तक किसान और खेतिहर मजदूर उसके साथ नहीं आएगा तब तक भाजपा को पटखनी देना मुमकिन नहीं है। किसानों की समस्याओं को मुद्दा बनाकर कांग्रेस उनकी सहानुभूति पाने की कोशिश कर रही है।

अखिलेश तिवारी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story