×

गठबंधन में कांग्रेस को न शामिल करना पड़ा भारी, हुआ नौ सीटों का नुकसान 

लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा व रालोद गठबंधन में कांग्रेस को न शामिल करने की गलती का अहसास गठबंधन के नेताओं को चुनाव नतीजे आने के बाद बखूबी हो रहा होगा।

Aditya Mishra
Published on: 29 May 2019 5:57 PM GMT
गठबंधन में कांग्रेस को न शामिल करना पड़ा भारी, हुआ नौ सीटों का नुकसान 
X

मनीष श्रीवास्तव

लखनऊ। लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा व रालोद गठबंधन में कांग्रेस को न शामिल करने की गलती का अहसास गठबंधन के नेताओं को चुनाव नतीजे आने के बाद बखूबी हो रहा होगा। कांग्रेस को न शामिल करने से सपा-बसपा व रालोद गठबंधन को यूपी में नौ लोकसभा सीटों पर सीधा नुकसान हुआ है। अगर गठबंधन में कांग्रेस शामिल होती तो गठबंधन की सीटे बढ़ कर 25 और भाजपा को केवल 43 सीटे ही मिल पाती।

यह भी पढ़ें,,, जानिए बेरोजगारों को कैसे मिलेगा उद्योग के लिए लोन

मेरठ, संत कबीरनगर, बाराबंकी, धौरहरा, बदायूं, बांदा, चंदौली, बस्ती और सुल्तानपुर लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी ने जितने वोटों के अंतर से गठबंधन प्रत्याशी को हराया है, उससे ज्यादा वोट इन सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी को मिले हैं।

यह भी पढ़ें,,, चुनाव 2 विचारधाराओं का मसला, शपथग्रहण समारोह में शामिल होगी कांग्रेस: गुलाम नबी आजाद

मेरठ में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र अग्रवाल ने अपने निकटतम प्रत्याशी गठबंधन के हाजी मोहम्मद याकूब को केवल चार हजार 729 मतों से हराया। जबकि इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र अग्रवाल को 34 हजार 479 मत मिले। इसी तरह संतकबीर नगर में भाजपा प्रत्याशी प्रवीण कुमार निषाद ने 35 हजार 461 मतों के अंतर से गठबंधन प्रत्याशी भीष्म शंकर को हराया। यहां कांग्रेस प्रत्याशी भालचंद्र यादव को एक लाख 27 हजार 488 वोट मिले थे।

बाराबंकी में भाजपा उम्मीदवार उपेंद्र रावत ने एक लाख 10 हजार140 मतों के अंतर से सपा प्रत्याशी राम सागर रावत को हराया। यहां कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया को यहां एक लाख 59 हजार 611 मत मत मिले। धौरहरा में भाजपा प्रत्याशी रेखा वर्मा ने बसपा उम्मीदवार इलियास सिद्दीकी को एक लाख 60 हजार 611 मतों के अंतर से हराया।

यह भी पढ़ें,,, कर्नाटक में कांग्रेस गठबंधन सरकार को संकट से उबारने में जुटी

इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी जितिन प्रसाद को एक लाख 62 हजार 856 मत मिले। बदायूं में भाजपा प्रत्याशी डा. संघमित्रा मौर्य ने सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को 18 हजार 454 मतों से हराया। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी सलीम इकबाल शेरवानी को 51 हजार 947 वोट मिले। बांदा में भाजपा के आरके सिंह पटेल ने सपा के श्यामाचरण गुप्ता को 58 हजार 938 मतों से हराया। यहां कांग्रेस प्रत्याशी बाल कुमार पटेल को 75 हजार 438 मत मिले। कांग्रेस का वोट गठबंधन को मिल जाता तो सपा प्रत्याशी जीत जाता।

यह भी पढ़ें,,, शादी और हनीमून के लिए 7 साल के बच्चे का अपहरण डेढ़ लाख में बेचा

इसी क्रम में चंदौली में भाजपा प्रत्याशी महेंद्र नाथ पांडेय ने सपा प्रत्याशी संजय सिंह चैहान को मात्र13 हजार 959 मतों से हराया। इस सीट पर कांग्रेस गठबंधन से जन अधिकार मंच की प्रत्याशी शिवकन्या कुशवाहा को 22 हजार 191 मत मिले। बस्ती में भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी ने 30 हजार 354 मतों से बसपा प्रत्याशी राम प्रसाद चैधरी को हराया। यहां कांग्रेस प्रत्याशी राजकिशोर सिंह को 86 हजार 920 मत मिले। जबकि सुल्तानपुर में भाजपा उम्मीदवार मेनका गांधी ने 14 हजार 526 वोटो से बसपा प्रत्याशी चंद्रभद्र सिंह को हराया। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी डा. संजय सिंह को 41 हजार 681 वोट प्राप्त हुये।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story