×

प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ FIR, बीजेपी ने किया तलब, करेंगी बड़ा ऐलान

जबसे बीजेपी से भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया है, तब से उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

Shreya
Published on: 29 Nov 2019 6:02 AM GMT
प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ FIR, बीजेपी ने किया तलब, करेंगी बड़ा ऐलान
X
प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ FIR, बीजेपी ने किया तलब, करेंगी बड़ा ऐलान

नई दिल्ली: जबसे बीजेपी से भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया है, तब से उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब इस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदौर के कोतवाली पुलिस स्टेशन में प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ देशद्रोह की शिकायत दर्ज कराई है।

12 बजे देंगी सफाई

इसके अलावा ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को बीजेपी ने तलब किया। साध्वी प्रज्ञा ने बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव से मुलाकात की है। साधवी प्रज्ञा लोकसभा में 12 बजे गोडसे वाले बयान पर संसद में सफाई देंगी और वह अपने बयान पर माफी मांग सकती हैं। बता दें कि गोडसे पर दिए उनके बयान पर संसद में संग्राम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें: यहां जल्द होने जा रही है 12000 पदों पर भर्ती, जानें पूरी डीटेल्स

नाथूराम गोडसे को देश भक्त बताना गलत- खंडेलवाल

साध्वी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश सचिव विवेक खंडेलवाल ने कहा कि, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देश भक्त बताना गलत है। उन्होंने बताया कि, वह कार्यकर्ताओं के साथ हम प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज करवाने के लिए इंदौर कोतवाली पहुंचे थे, वहां पर लेकिन पुलिस एफआईआर करने में टालमटोल करने लगी।

कांग्रेस प्रदेश सचिव विवेक खंडेलवाल ने आरोप लगाया है कि, जब बीजेपी के शासन काल में मामूली बातों पर भी शिकायत दर्ज कर लिया जाता था, लेकिन उनकी शिकायत पर पुलिस केवल आश्वासन ही देती रही। पुलिस के इस तरह के रवैये से गुस्साए कांग्रेसी थाने पर ही धरने पर बैठ गए थे।

यह भी पढ़ें: जल्द आने वाला VIVO का ये मॉडल, जानिए इसकी कीमत व क्यों है ये सबसे अलग?

बाद में मामले को बढ़ता हुए देख पुलिस ने जांच का आश्वासन देते हुए शिकायत को ले लिया और कांगेसियों का धऱना खत्म कराया। पुलिस ने देर रात शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया।

वहीं गोडसे को देशभक्त कहने के बाद साध्वी प्रज्ञा को रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति से निकाल दिया गया है। इसके अलावा बीजेपी सांसद को सत्र के दौरान होने वाले बीजेपी संसदीय दल की बैठकों में भी न आने का फरमान सुनाया गया है। इसके साथ ही बीजेपी अब साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को पार्टी से बाहर करने की तैयारी में है।

यह भी पढ़ें: प्रमोशन में अनन्या और भूमि दिखी ब्रालेट सूट के साथ, सोशल मीडिया पर लगी आग

Shreya

Shreya

Next Story