×

राज्यसभा सांसद के लिए 17 राज्यों के 55 सीटों पर 26 मार्च को होंगे चुनाव

इन चुनाव के लिए नामांकन 13 मार्च तक और ज़रूरी होने पर मतदान 26 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतपत्र के ज़रिए होने वाले मतदान के बाद मतों की गिनती शाम 4 बजे के बाद होगी।

Shivakant Shukla
Published on: 25 Feb 2020 5:17 AM GMT
राज्यसभा सांसद के लिए 17 राज्यों के 55 सीटों पर 26 मार्च को होंगे चुनाव
X

नई दिल्ली: देश के 17 राज्यों के 55 सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो चुका है। इन राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल समाप्त होते ही चुनाव का एलान भी हो गया है। इसके तहत महाराष्ट्र की 7, तमिलनाडु की 6, बिहार और पश्चिम बंगाल की 5-5 सीटें हैं। ओडिशा, आंध्रप्रदेश और गुजरात की 4-4 सीटें हैं। असम, मध्यप्रदेश और राजस्थान से 3-3 सीटें हैं। तेलंगाना, छत्तीसगढ़, हरियाणा और झारखंड से 2-2 सीटें हैं। मेघालय, मणिपुर और हिमाचल प्रदेश की एक-एक सीट के लिए भी चुनाव होंगे।

ये भी पढ़ें—मुस्लिमों को NPR से खौफ: बैंक से निकाली अपनी सारी सेविंग्स

इन चुनाव के लिए नामांकन 13 मार्च तक और ज़रूरी होने पर मतदान 26 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतपत्र के ज़रिए होने वाले मतदान के बाद मतों की गिनती शाम 4 बजे के बाद होगी।

ये भी पढ़ें—ट्रंप भारत दौरे का आखिरी दिन: डिफेंस, H1B वीज़ा समेत इन मुद्दों पर हो सकती है डील

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story