×

BJP महिला नेता पर गोलियों की बौछार: गूंज उठा इलाका, मौके पर पुलिस मौजूद

हरियाणा के गुरुग्राम में शनिवार रात भारतीय जनता पार्टी (BJP) की महिला नेता मुनेश गोदारा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बीजेपी महिला नेता की हत्या का आरोप उनके पति सुनील गोदारा पर लगाया जा रहा है।

Shreya
Published on: 10 Feb 2020 5:17 AM GMT
BJP महिला नेता पर गोलियों की बौछार: गूंज उठा इलाका, मौके पर पुलिस मौजूद
X
BJP महिला नेता पर गोलियों की बौछार: गूंज उठा इलाका, मौके पर पुलिस मौजूद

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में शनिवार रात भारतीय जनता पार्टी (BJP) की महिला नेता मुनेश गोदारा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बीजेपी महिला नेता की हत्या का आरोप उनके पति सुनील गोदारा पर लगाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल अभी आरोपी मौके से फरार है और उसकी तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें: गोलियों की बौछार से दहला कश्मीर: भारत ने पाकिस्तानियों को भूना, कई चौकियां तबाह

पति और अन्य दो के खिलाफ मामला दर्ज

मामले में पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला की छाती पर दो गोलिया मारी गई हैं। उन्होंने बताया कि महिला का पति यानि आरोपी सुनील गोदारा एक पूर्व सैनिक है और प्राइवेट कंपनी में बतौर सिक्योरिटी ऑफिसर काम करता है। फिलहाल सुनील गोदारा और दो अन्य शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

मुनेश ने घायलावस्था में दी थी जानकारी

मृतक बीजेपी महिला नेता मुनेश गोदारा के भाई एसके जाखड़ ने रविवार को बताया कि उनकी बहन गुरुग्राम के सेक्टर-93 में अपने पति सुनील गोदारा के साथ रहती थी। भाई ने बताया कि मुनेश घायल अवस्था में बताया था कि उनके पति ने उन्हें गोली मार दी है और फिर थोड़ी देर में उनकी मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के पाकिस्तान जाने से खड़ा हुआ विवाद, जानें क्या है पूरा मामला

किसान मोर्चा की सदस्य थीं मुनेश गोदारा

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतका मुनेश गोदारा भारतीय जनता पार्टी की किसान मोर्चा की सदस्य थी, जिसकी वजह से उन्हें जगह-जगह जाना पड़ता था। इस के चलते पति सुनील गोदारा महिला नेता पर शक करने लगा था। सुनील को मुनेश का यूं जगह-जगह जाना पसंद नहीं आ रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पति मुनेश गोदारा के करैक्टर पर भी शक करता था और वब जब शनिवार रात अपने घर लौटा तो मुनेश अपनी बहन के साथ वीडियो कॉल कर रही थी। उसी समय उसने गुस्से के चलते उस पर गोलियां चला दी।

यह भी पढ़ें: अभी-अभी बस में बिछी लाशें: हादसे से दहला भारत, 10 की मौत

Shreya

Shreya

Next Story