×

BJP में शामिल हो सकती हैं ये फेमस एक्ट्रेस, इसलिए छोड़ेंगी कांग्रेस

कांग्रेस वरिष्ठ नेता विजयशांति इन दिनों कांग्रेस की किसी भी कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो रही हैं। इसकी एक बड़ी वजह सामने आ रही है। आपको बता दें कि यह नेता भाजपा में आने का मन बना रही है।

Newstrack
Published on: 23 Nov 2020 4:37 PM GMT
BJP में शामिल हो सकती हैं ये फेमस एक्ट्रेस, इसलिए छोड़ेंगी कांग्रेस
X
BJP में शामिल हो सकती हैं ये फेमस एक्ट्रेस, इसलिए छोड़ेंगी कांग्रेस photos ( social media)

हैदराबाद: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तथा अभिनेत्री विजयशांति की एक खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि यह कांग्रेसी नेता जल्द ही भाजपा में जाने का विचार बना रही हैं। आपको बता दें कि यह नेता कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता है। आपको बता दें कि विजयशांति ने अपना करियर भाजपा से ही शुरू किया था। और बाद में तेलंगाना राष्ट्र समिति में शामिल हुई थी।

2014 में कांग्रेसी करियर

नेता विजयशांति पहले भाजपा में थी। आपको बता दें कि 2014 में इन्होंने कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन किया था। विजयशांति के साथ कांग्रेस पार्टी में व्यवहार अच्छा नहीं हुआ जिसके कारण यह खुश नहीं है। यह पार्टी को बदलने का मन बना रही हैं। आपको बता दें कि खुशबु नेता भी कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुई हैं। यह नेता अपने करियर में विजयशांति एक अभिनेत्री भी थी।

भाजपा में जाने से फायदा

कांग्रेस वरिष्ठ नेता विजयशांति इन दिनों कांग्रेस की किसी भी कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो रही हैं। इसकी एक बड़ी वजह सामने आ रही है। आपको बता दें कि यह नेता भाजपा में आने का मन बना रही है। आपको बता दें कि अगर विजयशांति भाजपा में वापस आती है तो दक्षिण भारत की दूसरी लोकप्रिय स्टार होंगी। इसी के साथ यह भी माना जा रहा है कि अगर विजयशांति भाजपा में वापस आती है तो एक तरह से उनकी घर वापसी होगी।

यह भी पढ़ें: बिहार विधानसभा का सत्र आज से, शपथ के बाद विपक्ष के हंगामे के आसार

हैदराबाद चुनाव

विजयशांति अगर भाजपा में वापसी करती हैं तो भाजपा पार्टी को ग्रेटर हैदराबाद महानगर पालिका के 1 दिसंबर से होने वाले चुनाव में फायदा मिल सकता है। इसी के साथ पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीके अरुणा ने कहा कि राज्य से भाजपा में आने वाले वरिष्ठ नेताओं की सूची में बढ़त देखने को मिलने वाली है। उनके कई प्रतिद्वंदी के लिए यह संकट का विषय बन सकता है। विजयशांति जल्द कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा में जा सकती है।

यह भी पढ़ें: लव जिहाद पर बोलीं नुसरत: ये साथ नहीं चलते, पार्टियों पर जमकर निकाला गुस्सा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story