×

झारखंड विधानसभा चुनाव: जानिए PM मोदी ने अपने चुनावी रैली में क्या-क्या कहा

पीएम मोदी आज गुरुवार को झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के चुनाव प्रचार के लिए धनबाद पहुंचे। जहां उन्होंने चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा।

Shreya
Published on: 12 Dec 2019 3:32 AM GMT
झारखंड विधानसभा चुनाव: जानिए PM मोदी ने अपने चुनावी रैली में क्या-क्या कहा
X

रांची: पीएम मोदी आज गुरुवार को झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के चुनाव प्रचार के लिए धनबाद पहुंचे। जहां उन्होंने चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से ही देश में एक विचित्र राजनीतिक माहौल बनाया। जिसके चलते देश के लोगों का घोषणा पत्रों से भरोसा ही उठ गया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि, लोगों को ये लगने लगा था कि, नेता चुनाव के दौरान घोषणाएं करते हैं और फिर उन्हें भूल जाते हैं। देशवासियों में ये भावना कांग्रेस के कारण पैदा हुई।

यह भी पढ़ें: राज्य कर्मचारियों का पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग को लेकर गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन

हम देशवासियों के सपने को पूरा करने के लिए हम दिन-रात एक कर देते हैं

उन्होंने कहा कि, कांग्रेस राजद, झामुमो, और वामपंथियों ने हमेशा से ही यही किया। लेकिन बीजेपी ने सिर्फ 6 महीने में ही ये दिखाया है कि, संकल्प चाहे कितना भी बड़ा हो, कितने भी मुश्किले हों, उन्हें पूरा करने के लिए हम दिन-रात एक कर देते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि, हम देशवासियों के सपने को पूरा करने के लिए अपने आपको मिटाते रहते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि, झारखंड समेत पूरे देस को बीजेपी पर इतना भरौसा इसलिए है क्योंकि वो बीजेपी ही है जो संकल्प लेने के बाद उसे पूरा करती है। हम देशवासियों से जो वादा करते हैं, उस पर पूरी ईमानदारी से अमल करते हैं।

यह भी पढ़ें: ‘CAB’ के खिलाफ SC में याचिका दाखिल,ये दिग्गज वकील लड़ेंगे केस

नागरिक संशोधन बिल का भी किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में नागरिक संशोधन बिल का भी जिक्र किया और कहा कि, पूर्वोत्तर में तनाव को कम करने के लिए कोशिश जारी है। लेकिन कांग्रेस लोगों को गुमराह ना करे। पूर्व और पूर्वोत्तर के हर राज्य को आश्वासन दें। उन्होंने कहा कि, इससे असम और अन्य राज्यों की परंपराएं, संस्कृति, भाषा आदि प्रभावित नहीं होंगी।

फिर से पलटी कांग्रेस

उन्होंने कहा कि, कांग्रेस नेताओं ने चुनाव से पहले पुराने अखबारों में ये वादे किए थे कि, उनकी सरकार बनेगी तो वो पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए लोगों को नागरिकता देंगे। लेकिन कल वो संसद में फिर पलट गए। उन्होंने आगे कहा कि, जिस गरीबी, उपेक्षा की जिदंगी में ये हमारे भाई-बहन पाकिस्तान में थे, कांग्रेस ने यहां भी उनके साथ वैसा ही व्यवहार किया।

आपके हक पर मैं कोई आंच नहीं आने दूंगा- PM मोदी

पीएम मोदी ने लोगों से कहा कि, आपके हक पर मैं कोई आंच नहीं आने दूंगा। उनके भविष्य को निखारने के लिए मैं खुद को तपा दूंगा। उन्होंने कहा कि, असम के नौजवान साथियों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। उनके अधिकार, सांस्कृतिक विरासत को पूरी तरह से सुरक्षित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: यहां आतंकियों ने आर्मी कैंप पर किया भीषण हमला, 73 जवानों की मौत, कई घायल

पीएम मोदी ने कहा कि, कुछ हफ्तों में मैंने झारखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में दौरा किया है और वहां का माहौल जाना है। लोगों से बात की है। उन्होंने कहा कि, राजनीति के अनुभव के आधार कहता हूं कि, स्पष्ट है कि पूरे झारखंड में कमल के फूल को लेकर बीजेपी की डबल इंजन की सरकार को लेकर असीम उत्साह है।

पीएम मोदी यहां पर करेंगे चुनावी रैली

पीएम मोदी 15 दिसंबर को दुमका और 17 दिसंबर को साहिबगंज के बरहेट में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए धनबाद में 16 दिसंबर को मतदान होंगे। इस दौरान धनबाद की 6 विधानसभा सीटों (धनबाद, सिंदरी, निरसा, झरिया, टुंडी और बाघमारा) पर मतदान होंगे।

यह भी पढ़ें: बेटी का ‘नागरिकता’ रखा है नाम, इसके होने से मिली हिंदुस्तानी होने की पहचान

PM मोदी यहां कर चुके हैं चुनावी सभा

वहीं इससे पहले पीएम मोदी 25 नवंबर को गुमला और डालटनगंज में चुनावी सभा कर चुके हैं। पीएम मोदी 3 दिसंबर को खूंटी और जमशेदपुर में और 9 दिसंबर को बरही और बोकारो में चुनावी सभा कर चुके हैं। बीजेपी के सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान कुल 6 चुनावी दौरे करेंगे।

यह भी पढ़ें: कैबिनेट का बड़ा फैसला: NBFCs व HFC सेक्टर को मिली राहत, जाने क्या होगा असर?

चौथे चरण में इन सीटों पर होंगे मतदान

बता दें कि, झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में मधुपुर, देवघर, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, बोकारो, चन्दनकियारी, सिन्दरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा विधानसभा सीट पर मतदान होंगे।

23 दिसंबर को आएगा परिणाम

झारखंड विधानसभा चुनाव के पांच चरणों में कुल 81 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। जिसमें 30 नवंबर को पहले चरण के लिए 13 सीटों पर मतदान हो चुके हैं। वहीं 7 दिसंबर को हुए दूसरे चरण में 20 सीटों के लिए मतदान हुए। जबकि, तीसरे चरण के लिए 12 दिसंबर को 17 सीटों के लिए मतदान हो रहे हैं। वहीं 16 दिसंबर को चौथे चरण के लिए और पांचवें और आखिरी चरण के लिए 20 दिसंबर को मतदान होगा। वहीं 23 दिसंबर को चुनाव परिणाम आएंगे।

यह भी पढ़ें: CABबवाल: असम के कई जिले संवेदनशील, बढ़ाई गई सुरक्षा, गुवाहाटी-डिब्रूगढ़ में कर्फ्यू

Shreya

Shreya

Next Story