×

मोदी का हिन्दुस्तान है, अगर हो गया इशारा तो कर देंगे एक घंटे में सफाया: लीलाराम

लीलाराम गुर्जर नागरिकता संशोधन कानून पर एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। लीलाराम गुर्जर ने कहा कि आज का हिन्दुस्तान नेहरू और गांधी के दौर का हिन्दुस्तान नहीं है। उन्होंने कहा कि ये मोदी और अमित शाह का हिन्दुस्तान है।

SK Gautam
Published on: 25 Dec 2019 9:57 AM GMT
मोदी का हिन्दुस्तान है, अगर हो गया इशारा तो कर देंगे एक घंटे में सफाया: लीलाराम
X

नई दिल्ली: इस बार के हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला को शिकस्त देने वाले हरियाणा के कैथल से बीजेपी विधायक लीलाराम ने कहा है कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (NRC) का एक घंटे में सफाया किया जा सकता है।

बीजेपी विधायक लीलाराम गुर्जर ने कहा कि ये नेहरू और गांधी का हिन्दुस्तान नहीं है, ये नरेंद्र मोदी का हिन्दुस्तान है और अगर इशारा हो जाए तो एक घंटे में सफाया कर देंगे।

ये भी देखें : ‘महामना’ ने दिया था BHU से भी बड़ा ये तोहफा, आज भी है गरीबों के लिए वरदान

गांधी-नेहरू का नहीं मोदी-शाह का हिन्दुस्तान

बता दें कि लीलाराम गुर्जर नागरिकता संशोधन कानून पर एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। लीलाराम गुर्जर ने कहा कि आज का हिन्दुस्तान नेहरू और गांधी के दौर का हिन्दुस्तान नहीं है। उन्होंने कहा कि ये मोदी और अमित शाह का हिन्दुस्तान है।

एक खबर के मुताबिक लीलाराम गुर्जर ने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि आज ये जवाहर लाल नेहरू का हिन्दुस्तान नहीं है, आज ये गांधी वाला नहीं है, आज ये हिन्दुस्तान है नरेंद्र मोदी जी का अब ये हिन्दुस्तान नरेंद्र मोदी जी का है। अगर इशारा हो गया ना, तो एक घंटे में सफाया कर देंगे।

ये भी देखें : क्यों मनाया जाता है क्रिसमस, यहां जानें आखिर कौन हैं ईसा मसीह

इसमें कोई साजिश नहीं

नागरिकता संशोधन कानून का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ये नरेंद्र मोदी जी की कोशिशों का नतीजा है। लीलाराम गुर्जर ने कहा कि यदि मुस्लिम सोचते हैं कि ये उन्हें देश छोड़ने के लिए मजबूर करने की साजिश है तो इस कानून में ऐसा कुछ भी नहीं है, लेकिन जो अवैध रूप से भारत में घुसे हैं उन्हें निश्चित रूप से देश छोड़कर जाना पड़ेगा।

ये भी देखें: दहल गया वाराणसी: जब बदमाशों ने सर्राफा कारोबारी का रेता गला और फिर…

यदि हमें सिग्नल मिलता

लीलाराम गुर्जर ने अपने भाषण में पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मैं यहां मौजूद लोगों को कहना चाहता हूं कि आज ये मनमोहन सिंह, जवाहर लाल नेहरू या फिर गांधी का भारत नहीं है, बल्कि ये मोदी जी और अमित शाह का भारत है।

CAA और NRC का विरोध करने वालों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आपने निश्चित रूप से देखा होगा कि कुछ लोग आए और चेतावनी देकर चले गए, आज का भारत मोदी जी का है, यदि हमें सिग्नल मिलता है, हम उन्हें एक घंटे में साफ कर देंगे।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story