×

19 महीने की जेल में 17 महीने अस्पताल में काट चुके हैं लालू यादव!

ताजा उदाहरण राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव (71) का है। जिन्होंने जेल के 19 महीनों में से 17 महीने अस्पताल में काटे हैं और अब भी उनकी तबीयत ठीक नहीं हुई है।

Aditya Mishra
Published on: 28 July 2019 1:13 PM GMT
19 महीने की जेल में 17 महीने अस्पताल में काट चुके हैं लालू यादव!
X
लालू प्रसाद यादव की फ़ाइल फोटो

पटना: हाई प्रोफाइल लोगों के लिए जेल के बाद अस्पताल सबसे सुरक्षित पनाहगार बनती जा रही है। जेल में जाते ही अक्सर हाई प्रोफाइल लोगों की तबियत बिगड़ने की खबरें मीडिया में आने लगती है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ता है।

फिर चाहे वह बिहार के पूर्व जल संसाधन मंत्री कमलेश सिंह हो या एनोस एक्का, भानु प्रताप शाही, मधु कोड़ा, ढुल्लू महतो और चंद्रशेखर दुबे समेत अन्य मंत्रीगण या विधायक हो। सभी का रिम्स में हिरासत के दौरान लम्बे समय तक इलाज चला था।

ये भी पढ़ें...जाने इतिहास के पन्नो में 28 जुलाई के नाम क्या-क्या है दर्ज ?

17 महीने से अस्पताल में हैं लालू यादव

ऐसा भी कहा जाता है कुछ हाई प्रोफाइल लोग इसका गलत फायदा भी उठाने लगते है और सजा के दौरान होने वाली परेशानियों से बचने के लिए जेल से ज्यादा वक्त अस्पताल में ही काट लेते है।

ताजा उदाहरण राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव (71) का है। जिन्होंने जेल के 19 महीनों में से 17 महीने अस्पताल में काटे हैं और अब भी उनकी तबीयत ठीक नहीं हुई है।

वह अभी भी रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) में भर्ती हैं। उनकी सुरक्षा के लिए यहां 42 पुलिसकर्मी तैनात हैं। वह यहां के पेइंग वार्ड में भर्ती हैं। उनके लम्बे समय से अस्पताल में चल रहे इलाज पर अब सवाल उठने लगे है।

जेल के अधिकारी ने कही ये बात

जेल के इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) वीरेंद्र भूषण के अनुसार , "रिम्स के डायरेक्टर लालू प्रसाद की मेडिकल रिपोर्ट हर महीने भेजते हैं। लेकिन किसी भी रिपोर्ट में उनकी तबियत को संतोषजनक नहीं बताया जाता है। इंस्पेक्टर का कहना है कि जब तक उन्हें लालू यादव की मेडिकल रिपोर्ट संतोषजनक नहीं मिल जाती है तब तक वे उन्हें जेल में शिफ्ट नहीं कर सकते है।

ये भी पढ़ें...‘ब्रायफेंड को वियाग्रा खिलाकर जबरन संबंध बनाती थी गर्लफ्रेंड, ऐसी है खौफनाक कहानी

क्या कहते हैं रिम्स के डॉक्टर

वहीं लालू का इलाज करने वाले रिम्स के सीनियर डॉक्टर डीके झा का कहना है, "लालू प्रसाद 15 बीमारियों से पीड़ित हैं। इनमें सबसे बड़ी चिंता उनकी अनियंत्रित डायबिटीज है, जो पूरी तरह इंसुलिन पर निर्भर है। उन्हें किडनी की भी परेशानी है।

उनके कई अंग 50 फीसदी ही कार्य करते पाए गए हैं। इन सभी परेशानियों में अनियमित दिल की धड़कन भी एक समस्या है। उनकी प्रतिरक्षा प्रणाली भी कमजोर हो गई है, क्योंकि पिछले दिनों उन्हें छह बार त्वचा और मूत्र संक्रमण हुआ था।" डॉक्टर झा ने बताया कि "हम हर शुक्रवार को उनकी रिपोर्ट एसएसपी और जेल प्रशासन को भेजते हैं।"

चारा घोटाले में सजा काट रहे हैं लालू यादव

मालूम हो बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव 23 दिसंबर, 2017 से एक के बाद एक तीन अलग-अलग चारा घोटाला मामलों में सजा मिलने के बाद से जेल में हैं। इनमें से एक मामले में उन्हें इसी महीने जमानत भी मिली है। जेल जाने के महज दो महीने बाद ही उन्हें स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कतें आने लगी थीं।

लालू को पहले रिम्स में भर्ती कराया गया, फिर दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) में शिफ्ट किया गया। मई, 2018 में एम्स में फिट घोषित होने के बाद वह दोबारा रिम्स में भर्ती हुए।

हालांकि बाद में उन्हें तुरंत अपने बड़े बेटे की शादी के लिए पैरोल मिल गई थी। फिर उन्हें मुंबई स्थित अस्पताल में अग्रिम उपचार के लिए उच्च न्यायालय द्वारा अंतरिम जमानत दी गई। फिर वह 2018 के मई के आखिर में दोबारा रिम्स लौट आए।

तभी से उनका यहां इलाज चल रहा है। जिस वार्ड में वह भर्ती हैं वहां एसी सहित अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उनकी सुरक्षा में 42 पुलिस कर्मी तैनात किये गये है।

ये भी पढ़ें...ऐसे लोग होते हैं भाग्यशाली, हर तरफ से मिलता है इनको प्यार व धन…

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story