×

लालू यादव को आर्थराइटिस के बाद हुई ये बिमारी

पिछले साल से राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव रांची के राजेन्द्र इंस्टीट्यूट ऑप मेडिकल साइंस में भर्ती हैं। पिछले दिनों लालू के आर्थराइटिस होने की खबर आई थी, जिस वजह से लालू को चलने फिरने में परेशानी हो रही थी।

Shreya
Published on: 1 Sep 2019 4:59 AM GMT
लालू यादव को आर्थराइटिस के बाद हुई ये बिमारी
X
लालू यादव को आर्थराइटिस के बाद हुई ये बिमारी

पिछले साल से राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव रांची के राजेन्द्र इंस्टीट्यूट ऑप मेडिकल साइंस में भर्ती हैं। पिछले दिनों लालू के आर्थराइटिस होने की खबर आई थी, जिस वजह से लालू को चलने फिरने में परेशानी हो रही थी। अब लालू के दोनों किडनियों में इंफेक्शन पाया गया है। लालू यादव का इलाज कर रहे डॉक्टर उमेश प्रसाद ने बताया कि जीएफआर घट जाने के कारण लालू के दोनों किडनियों में संक्रमण हो गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि लालू के ब्लड प्रशर औऱ शुगर भी स्थिर नहीं है। जिसके लिए उनको दवा दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: लालू यादव को आर्थराइटिस के बाद हुई ये बिमारी लालू प्रसाद यादव को हुई गंभीर बीमारी, अब चलने में हो रही परेशानी

इससे पहले भी लालू यादव के सेहत के बारे में रिम्स के डॉक्टर ने बताया था कि वो आर्थराइटिस से पीड़ित हैं। जिसकी वजह से घुटने में दर्द रहता है टहलने के लिए कम जगह होने की वजह से वो ज्यादा चल नहीं पाते। यहीं वार्ड में थोड़ा बहुत चलते हैं। वहीं डॉक्टरों ने कहा कि, उनकी दिनचर्या ठीक नहीं है। वो देर तक सोते हैं और अपना खाना-पीना भी देर से ही करते हैं। जिसके चलते उनकी सेहत पर खराब असर पड़ता है।

एक नहीं 11 बिमारियों से पीड़ित हैं लालू प्रसाद-

बता दें कि लालू को कई सारी बिमारियां एक साथ हैं। उन्हें हाई ब्लड प्रेशर, शुगर, हार्ट और किडनी की बिमारियां हैं। लालू को रिम्स में भर्ती हुए एक साल हो गये हैं। वो रिम्स के पेइंग वार्ट में भर्ती हैं। लालू चारा घोटाले मामले में जेल में सजा काट रहे थे। जहां उनकी तबीयत खराब होने के बाद रिम्स में शिफ्ट किया गया था।

यह भी पढ़ें: भीषण बारिश से डूबा उत्तराखंड, विभाग ने किया अलर्ट जारी

Shreya

Shreya

Next Story