उपराष्ट्रपति ने राहुल गांधी के लिए ऐसी बात कह सभी को चौंका दिया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत को 'रेप कैपिटल' बताए जाने पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने उनका नाम लिए बिना नसीहत दी है। वेंकैया नायडू ने कहा कि हमें अपने देश का नाम बदनाम नहीं करना चाहिए।

Aditya Mishra
Published on: 8 Dec 2019 10:47 AM
उपराष्ट्रपति ने राहुल गांधी के लिए ऐसी बात कह सभी को चौंका दिया
X

पुणे: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत को 'रेप कैपिटल' बताए जाने पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने उनका नाम लिए बिना नसीहत दी है। वेंकैया नायडू ने कहा कि हमें अपने देश का नाम बदनाम नहीं करना चाहिए।

रेप के मामलों को लेकर राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बलात्कार की घटनाओं को रोकने के लिए नया कानून लाना इस समस्या का समाधान नहीं है। निर्भया कानून इसका उदाहरण है।

ये भी पढ़ें...चिदंबरम की रिहाई पर राहुल गांधी का ट्वीटः SC से जमानत मिलने पर मुझे खुशी

उपराष्ट्रपति ने पुणे में एक कार्यक्रम संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय परंपरा में हम महिलाओं को मां और बहन के रूप में मानते हैं, लेकिन हाल के दिनों में जो कुछ हुआ है, वह वास्तव में हम सभी के लिए शर्म और चुनौती वाली बात है।

नायडू ने कहा कि नए कानून को लाना समस्या का समाधान नहीं है। मैं कोई नया कानून या बिल लाने के खिलाफ नहीं हूं। उन्होंने कहा कि हम निर्भया कांड के बाद बिल लेकर आए। क्या हुआ? क्या समस्या हल हो गई है?

उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत बदनाम हो रहा है। किसी ने कहा है कि भारत ये (नेताओं द्वारा दिए गए बयान) बन रहा है। मैं इन सब चीजों में उलझना नहीं चाहता। उन्होंने कहा कि हमें कभी भी अपने देश को बदनाम नहीं करना चाहिए और अत्याचार के ऐसे मामलों में राजनीति में नहीं उतरना चाहिए।

ये भी पढ़ें...झारखंड में गरजे अमित शाह, राहुल गांधी को दिया ये बड़ा चैलेंज

बिना नाम लिए राहुल पर किया हमला

वेंकैया नायडू ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक नेता ने कहा कि भारत 'फला चीज' का कैपिटल बनता जा रहा है। इस तरह से बयान से भारत का नाम खराब होता है। हमें अपने देश का नाम बदनाम नहीं करना चाहिए।

कम से कम इस तरह के मामले में लोगों को राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में हम औरत को मां और बहन के रूप में व्‍यवहार करते हैं लेकिन इन दिनों देश के कुछ हिस्‍सों में जो कुछ भी हुआ है, वह शर्मनाक है और हम सब के लिए चुनौती है।

राहुल ने दिया था बयान

हैदराबाद और उन्नाव की घटना के बाद कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और भारत को दुनिया का रेप कैपिटल बताया था। उन्होंने कहा था कि भारत दुनिया के रेप कैपिटल के रूप में जाना जाता है।

ये भी पढ़ें...महाराष्ट्र पर लोकसभा में हंगामा: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा- ये लोकतंत्र की हत्या

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!