×

CM और राज्यपाल में आर-पार की जंग, ममता के खत पर बोले धनखड़- अब बर्दाश्‍त नहीं

पश्चिम बंगाल में मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी और राज्‍यपाल जगदीप धनखड़ के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। ममता बनर्जी ने राज्‍यपाल को एक 13 पन्‍नों का पत्र लिखा है और उन पर 'सत्‍ता हड़पने' का आरोप लगाया है।

Dharmendra kumar
Published on: 2 May 2020 6:50 PM GMT
CM और राज्यपाल में आर-पार की जंग, ममता के खत पर बोले धनखड़- अब बर्दाश्‍त नहीं
X

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी और राज्‍यपाल जगदीप धनखड़ के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। ममता बनर्जी ने राज्‍यपाल को एक 13 पन्‍नों का पत्र लिखा है और उन पर 'सत्‍ता हड़पने' का आरोप लगाया है। इसके साथ ही पहले भेजे गए धनखड़ के पत्रों को अपमानजनक बताया है। इसके बाद राज्यपाल ने ममता के पत्र को 'संवैधानिक मर्यादा के खिलाफ' बताया है और कहा कि उसका जवाब देंगे।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि शनिवार को राज्यपाल जगदीप धनखड़ पर आरोप लगाया कि वह कोरोना वायरस संकट के दौरान ‘सत्ता हड़पने’ की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को पिछले हफ्ते राज्यपाल ने दो पत्र भेजे थे, जिसके बाद ममता ने यह तीखी टिप्पणी की है।

यह भी पढ़ें...कोरोना की चपेट में आए BSF के 17 जवान, जानिए कैसे हुए वायरस के शिकार

ममता बनर्जी ने राज्यपाल धनखड़ को 13 पन्नों के अपने जवाब में कहा कि एक राज्यपाल से एक निर्वाचित मुख्यमंत्री को लिखे गए इस तरह के शब्द और इस तरह की विषय-वस्तु, अभिप्राय और लहजे वाले पत्र भारत के संवैधानिक एवं राजनीतिक इतिहास में अभूतपूर्व हैं। उन्होंने कहा कि मेरे और मेरे मंत्रियों तथा मेरे अधिकारियों के खिलाफ आपके (राज्यपाल के) शब्द अपमानजनक, असयंमित, धमकाने वाले और निंदनीय कहे जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें...गूगल के इस ऐप को 1 अरब से ज्यादा बार किया गया डाउनलोड, जानिए इसकी खासियत

राज्यपाल ने कहा- देंगे जवाब

इसके बाद राज्यपाल धनखड़ ने ट्वीट कर कहा कि बहुत कुछ अपने सीने में दबाए हूं। लगता है सबकुछ कहना जरूरी हो गया है। इस पत्र का जवाब दिया जाएगा, क्योंकि इसमें बहुत कुछ ऐसा है जिसे मैं स्‍वीकार नहीं कर सकता और वह संविधान की भावना पर ग्रहण के समान है।

ममता ने राज्‍यपाल पर उपदेश देने और संवैधानिक नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल उनकी (मुख्यमंत्री की) बातों से सहमत नहीं हो सकते हैं, लेकिन दुर्भाग्य से इसे उनके संज्ञान में लाने के अलावा उनके पास और कोई शक्ति नहीं है।

यह भी पढ़ें...DM की अपील के बाद सियासत तेज, प्रियंका बोलीं- PM Cares फंड की हो ऑडिट

मुख्यमंत्री ममता ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सत्ता हड़पने की अपनी कोशिशों तेज करने से बाज आने की मैं आपसे विनती करती हूं...आपको सोशल मीडिया पर अपने लगातार ट्वीट में आधिकारिक पत्र/ लोगो इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story