×

उपराष्ट्रपति का जन्मदिन: PM मोदी और गृह मंत्री ने दी जन्मदिन की बधाई

आज यानी बुधवार (एक जुलाई) को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। वहीं इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें बधाई दी है।

Shreya
Published on: 1 July 2020 8:52 AM GMT
उपराष्ट्रपति का जन्मदिन: PM मोदी और गृह मंत्री ने दी जन्मदिन की बधाई
X

नई दिल्ली: आज यानी बुधवार (एक जुलाई) को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। वहीं इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें बधाई दी है और उनकी दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की है। बता दें कि उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का जन्म आन्ध्र प्रदेश के चावतापालेम, एसपीएसआर जिला नेल्लौर में एक जुलाई, 1949 को हुआ था। नायडू 1998 में पहली बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। नायडू साल 2017 में वे देश के उपराष्ट्रपति चुने गए थे।

यह भी पढ़ें: सबसे अमीर अभिनेत्री: पास है करोड़ों की संपत्ति, कई महलों की हैं मालकिन

PM मोदी ने उपराष्ट्रपति को जन्मदिन की दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने उपराष्ट्रपति को बधाई देते हुए ट्वीट किया कि 'हमारे ऊर्जावान उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। मैं उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। उन्होंने आगे लिखा कि एम वेंकैया नायडू को उनके जोशीले स्वभाव, बुद्धिमत्ता और बुद्धि के लिए राजनीतिक क्षेत्र में सराहा जाता है। वह राज्यसभा के अध्यक्ष के रूप में भी असाधारण रहे हैं।



यह भी पढ़ें: बनाया खौफनाक प्लान: प्रधानी का उठाया फाएदा, करवाया ऐसा दर्दनाक हादसा

गृहमंत्री अमित शाह ने अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए की प्रार्थना

वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वेंकैया नायडू को जन्मदिन शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई। एक एक बहुत ही अनुभवी नेता जो अपनी सरलता और संसदीय मामलों के गहन ज्ञान के लिए राजनीतिक लाइन में प्रतिष्ठित हैं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।



यह भी पढ़ें: ‘जल जीवन मिशन’ के तहत मणिपुर में ‘उयाल जलापूर्ति योजना’ बना मिसाल

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story