×

'मेरा बूथ सबसे मजबूत': देश के जवान सीमा पर और सीमा पार अपना पराक्रम दिखा रहे हैं: मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज देश के लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं और समाज के अलग-अलग तबकों से ‘नमो एप’ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सीधा संवाद कर रहे है। वह आज भाजपा के ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान को शुरू करने वाले है।

Aditya Mishra
Published on: 28 Feb 2019 3:20 AM GMT
मेरा बूथ सबसे मजबूत: देश के जवान सीमा पर और सीमा पार अपना पराक्रम दिखा रहे हैं: मोदी
X
फ़ाइल फोटो

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज देश के लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं और समाज के अलग-अलग तबकों से ‘नमो एप’ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सीधा संवाद कर रहे है। वह आज भाजपा के ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान को शुरू किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूरा देश एक है और हमारे जवानों के साथ खड़ा है। मोदी ने कहा कि हमारी सेनाओं के सामर्थ्य पर हमें भरोसा है। इसलिए ऐसा कुछ नहीं होना चाहिए जिससे उनके भरोसे को ठेस पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें चट्टान बनकर खड़े रहना है। दुश्मन देश की प्रगति रोकना चाहता है। लेकिन हमारा देश नई नीति और नई रीति के साथ आगे बढ़ रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि 2 मार्च को पार्टी विजय संकल्प कार्यक्रम का आयोजन करेगी। मोदी ने कहा कि बाइक रैली का अपना एक नया प्रभाव होता है। युवाओं को इसमें बढ़ चढ़ कर भाग लें। मोदी ने कहा कि लोकतंत्र का मूल मंत्र है सत्ता और विपक्ष में हेल्दी कॉप्टीशन।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें चट्टान बनकर खड़े रहना है। दुश्मन देश की प्रगति रोकना चाहता है. लेकिन हमारा देश नई नीति और नई रीति के साथ आगे बढ़ रहा है।

उधर पीएम के आज के इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा का दावा है कि इस महासंवाद के जरिये प्रधानमंत्री प्रदेश के 1495 मंडलों के 9 लाख बूथकार्यकर्ता से सीधी बात कर रहे है। देश के 14 हजार संगठनात्मक मंडलों व 986 जिलों एवं महानगरों के भाजपा कार्यकर्ता वांलिटियर्स और प्रमुख नागरिक मोदी से सीधे जुड़ेंगे। ये अपने आप में एक रिकार्ड बनने जा रहा है।

प्रदेश मंत्री और कार्यक्रम प्रभारी त्रयम्बक त्रिपाठी ने बताया कि 28 फरवरी के संवाद में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व सैनिक, अधिवक्ता, शिक्षक, डॉक्टर, वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं और नागरिकों से संवाद किया।

इसका सजीव प्रसारण भाजपा के फेसबुक पेज, ट्वीटर हैंडल, यू-ट्यूब चैनल के कई एप प्लेयर्स के माध्यम से भी देखा जा सकता है और हिस्सा भी लिया जा सकता है। महासंवाद के प्रसारण की तकनीकी जिम्मेदारी भाजपा के आईटी विभाग को सौंपी गई है। जिसकी मॉनीटरिंग प्रदेश प्रवक्ता आईटी प्रकोष्ठ के संयोजक संजय राय कर रहे है।

LIVE UPDATES

- इसलिए मेरा प्रत्येक देशवासी से आग्रह है कि राष्ट्रनिर्माण के इस महायज्ञ में वो जिस भी दायित्व के साथ जुटे हुए हैं, उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाते चलें, देश को प्रगति पथ पर बढ़ाते चलें: पीएम मोदी

- पीएम मोदी ने कहा, देश के भीतर और देश की सीमा पर दिन रात एक कर रहे एक-एक वीर बेटे और वीर बेटी के प्रति हम कृतज्ञ हैं। वो हैं, तभी हम हैं।

- पूरा देश आज एक है और हमारे जवानो के साथ खड़ा है। दुनिया हमारे कलेक्टिव विल को देख रही है। हमारी सेनाओं के सामर्थ्य पर हमें भरोसा है इसलिए बहुत आवश्यक है कि कुछ भी ऐसा न हो जिससे उनके मनोबल पर आंच आए। या हमारे दुश्मनो को हमारे पर ऊँगली उठाने का मौक़ा मिल जाए: पीएम

- इस वैभवशाली न्यू इंडिया के निर्माण के लिए वर्तमान में देश के कोटि कोटि जनों के विश्वास में जो मजबूती है, जो आत्म विश्वास है, उसे एक धागे में पिरोना है। जिसे हम भारत माता के चरणों में अर्पित कर सके: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

- हमें सिपाही बनकर दिन रात मेहनत करनी होगी: पीएम मोदी

- अब हमारी परीक्षा की घड़ी आ गई है: पीएम मोदी

- इस समय देश की भावनाएं एक अलग स्तर पर हैं। देश का वीर जवान सीमा पर और सीमा के पार भी अपना पराक्रम दिखा रहा है। पूरा देश एक है और हमारे जवानों के साथ खड़ा है। दुनिया हमारी इच्छा शक्ति को देख रही है : पीएम मोदी

- देश का वीर जवान सीमा पर और सीमा के पार भी अपना पराक्रम दिखा रहा है। पूरा देश आज सेना के साथ खड़ा है: पीएम मोदी

- पीएम मोदी ने कहा, पूरा देश है और हमारे जवानों के साथ खड़ा है

ये भी पढ़ें...एयर स्ट्राइक पर बोली अमेठी: मोदी हैं तो मुमकिन है पाकिस्तान की नेस्तनाबूदी

सीएम योगी व पाण्डेय का अमेठी में संवाद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय के साथ अमेठी में प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा एवं प्रदेश सरकार के मंत्री मोहसिन रजा, लखनऊ महानगर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर व प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर रहे।

प्रदेश उपाध्यक्ष पदमसेन चौधरी श्रावस्ती, प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना रायबरेली, एसपी सिंह बघेल आंबेडकर नगर, अनूपमा जायसवाल बहराइच, रमापति शास्त्री गोंडा, मुकुट बिहारी वर्मा अयोध्या महागनर, प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षयवर लाल गौड़ गोंडा, प्रदेश सरकार में मंत्री श्रीकांत शर्मा और लैकफेड के अध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी उन्नाव, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया बाराबंकी, गोविंद नारायण शुक्ला सुल्तानपुर, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह लखनऊ जिला, वाई.पी. सिंह सीतापुर, अवध क्षेत्र के अध्यक्ष सुरेश तिवारी लखनऊ जिला।

ये भी पढ़ें...मोदी को पैर धोने से बेहतर अपने अंदर के मैल को धोने की आवश्यकता है- योगेन्द्र यादव

कौन कहां रहे

प्रदेश सह प्रभारी गोवर्धन झड़फिया लखीमपुर, नरोत्तम मिश्रा कानपुर महानगर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी प्रयागराज महानगर, डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी मुरादाबाद महानगर, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राकेश त्रिवेदी वाराणसी जिला, लक्ष्मण आचार्य प्रयागराज, बीएल वर्मा बदांयू, जसवंत सैनी सहारनपुर जिला, संजीव बालियान मुजफ्फरनगर, पुरुषोत्तम खंडेलवाल फिरोजाबाद, उपेन्द्र शुक्ला महराजगंज, दयाशंकर सिंह बुलन्दशहर, कांताकर्दम गाजियाबाद जिला, नबाव सिंह नागर गौतमबुद्धनगर, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक हापुड़, सलिल विश्नोई कानपुर देहात, नीलिमा कटियार जालौन, प्रदेश मंत्री रामतेज पाण्डेय गाजीपुर, अमर पाल मौर्य प्रतापगढ़, अनूप गुप्ता हरदोई, सुब्रत पाठक कन्नौज, देवेश कोरी औरैया, शंकर गिरि भदोही, कामेश्वर सिंह मऊ, कौशलेन्द्र सिंह पटेल मिर्जापुर, देवेन्द्र चौधरी शामली, धर्मवीर प्रजापति हाथरस, अंजुला माहौर आगरा जिला, संजय राय व प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा दर्शना सिंह चंदौली, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा राजा वर्मा बागपत, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी हापुड़, धर्मेन्द्र सिंह गोरखपुर जिला में रहेंगे।

इन स्थानों पर रहेंगे ये नेता

केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा नोएडा महानगर, संतोष गंगवार बरेली महानगर, डॉ. सत्यपाल सिंह गोरखपुर महानगर, कृष्णाराज शाहजहांपुर, साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर, धर्मपाल सिंह बरेली जिला, सतीश महाना मेरठ, चौधरी लक्ष्मी नारायण मथुरा, सिद्धार्थनाथ सिंह गाजियाबाद महानगर, संदीप सिंह अलीगढ़, सुरेश राणा सहारनपुर महानगर, नंद गोपाल नंदी कौशाम्बी, बलदेव ओलख संभल, अर्चना पाण्डेय इटावा, जयप्रकाश निषाद संतकबीरनगर, उपेन्द्र तिवारी बलिया, गिरीश यादव वाराणसी महानगर, पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष फागू जौनपुर, चेयरमैन श्रम कल्याण बोर्ड सुनील भराला बिजनौर में महासंवाद में हिस्सा लेंगे।

ये भी पढ़ें...युवा संसद में बोले पीएम मोदी- सब कुछ पहले नहीं बताता, धीरे-धीरे पत्ते खोलता हूं

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story