×

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी के लिए ऐसी बात कह सभी को चौंका दिया

कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए उन्हें जनता की समस्याओं से दूर रहने वाला प्रधानमंत्री बताया है।

Aditya Mishra
Published on: 13 Dec 2019 7:42 AM GMT
प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी के लिए ऐसी बात कह सभी को चौंका दिया
X

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए उन्हें जनता की समस्याओं से दूर रहने वाला प्रधानमंत्री बताया है। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं से इतना कटा हुआ प्रधानमंत्री हिंदुस्तान के इतिहास में शायद ही कोई हुआ है।

प्रियंका ने शुक्रवार को अपने टविटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा कि इस समय देश में खुदरा महंगाई दर 5.54 प्रतिशत पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा है कि यह तीन साल का सबसे ऊचा स्तर है।



ये भी पढ़ें...यूपी में कांग्रेस के स्वर्णिम अतीत की तलाश में प्रियंका

महंगाई पिछले तीन साल के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। रोज के इस्तेमाल का सामान लेने में ही आम लोगों की जेबों पर कैंची चल रही है। भाजपा की कुनीतियों के चलते आई मंदी की वजह से आमदनी जीरो है।

इससे पहले गुरुवार देर शाम भी प्रियांका ने टविटर पर भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा था कि जब सरकार फूट डालों और राजनीति करों में ज्यादा दिलचस्पी ले, तब हमको ये जरूर पड़ताल करनी चाहिए कि वो कौन से मोर्चों पर बुरी तरह विफल है।

वो क्या नाकामी है जो जनता से छुपाना चाहती है। उन्होंने कहा कि आकंड़े बताते है कि भाजपा सरकार की प्रधानमंत्री रोजगार सृजन रोजाना बुरी तरह फैल हुई। बेरोजगारी 45 सालों के अपने चरम पर है।

ये भी पढ़ें...प्रियंका ने लिखा पत्र: कार्यकर्ताओं व जनता से की अपील कहा- विधेयक का करें विरोध

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story