×

प्रियंका की जान को खतरा: मिल रही धमकी, पार्टी में मची अफरा-तफरी

कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी को ट्विटर पर जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले में बस्ती पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Shreya
Published on: 19 April 2020 6:37 AM GMT
प्रियंका की जान को खतरा: मिल रही धमकी, पार्टी में मची अफरा-तफरी
X
प्रियंका की जान को खतरा: मिल रही धमकी, पार्टी में मची अफरा-तफरी

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी को ट्विटर पर जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले में बस्ती पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। दरअसल, प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उनको गोली मारने की धमकी मिली थी। इस बाबत कोतवाल रामपाल यादव ने बताया कि आईपीसी की धारा 506 व 66 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके, इस मामले की जांच इंस्पेक्टर देवनन्दन उपाध्याय को सौंपी गई है।

यह भी पढे़ं: लाॅकडाउन: रेलवे कर रहा है ये बड़ी तैयारी, 13 लाख कर्मचारियों को लगेगा तगड़ा झटका

प्रियंका गांधी को गोली मारने की धमकी

सोनहा थाना क्षेत्र के कोठिला निवासी पंकज कुमार द्विवेदी ने तहरीर में बताया है कि प्रियंका गांधी को गोली मारने की धमकी देने वाले की ट्विटर आईडी आरती पांडेय नाम से है। दरअसल, प्रियंका गांधी की ओर से सीएम योगी को लिखे गए पत्र से संबंधित खबर को ट्वीट किया गया था। इस पोस्ट के कमेंट में आरती पांडेय नाम की यूजर ने प्रियंका गांधी को गोली मारने की धमकी दी है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

यह भी पढे़ं: देश के इन क्षेत्रों में कल से शुरू हो जाएगा कामकाज, जानें आप भी इस लिस्ट में शामिल है या नहीं..

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता को भी जान से मारने की धमकी

यहीं नहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता करण सिंह दलाल को भी जान से मारने की धमकी मिली है। इस बारे में कांग्रेस नेता ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। कैंप थाना पुलिस ने पूर्व विधायक के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर, आरोपी की तलाश में जुट गई है। बता दें कि करण सिंह दलाल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समधी हैं।

यह भी पढे़ं: इन शर्तों के साथ हवाई यात्रा हो सकती है शुरू, रेल यात्रियों को करना पड़ेगा इंतज़ार

व्यक्ति ने अभद्र भाषा का किया था प्रयोग

इस मामले में पूर्व विधायक ने उन्हें 16 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 54 मिनट पर एक Unknown नंबर से कॉल आई था। कॉल करने वाले व्यक्ति ने अभ्रद भाषा का प्रयोग किया और साथ ही विधायक को जान से मारने की धमकी दी थी। विधायक ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि जिस नंबर से कॉल आई थी, वो विदेशी नंबर है। उन्होंने पुलिस को शिकायत की और तुरंत आरोपी की खोजबीन की मांग की। पुलिस उपनिरीक्षक लक्ष्मीनारायण ने मुकदमा दर्ज जांच शुरू करा दी है।

यह भी पढे़ं: सौतन बना लॉकडाउन: घरों के टूटने की रफ्तार हुई तेज, 3 गुना बढ़े तलाक मामले

Shreya

Shreya

Next Story