×

प्रियंका ने मोदी सरकार की क्रोनोलाजी पेश कर बताया कि सरकार बना रही मूर्ख

नागरिकता संशोधन कानून और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के विरोध में लगातार मुखर कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियांका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर अपने टविट्र हैंडल पर अपना विरोध दर्ज कराते हुए केंद्र की मोदी सरकार को घेरा है।

Shreya
Published on: 27 Dec 2019 7:48 AM GMT
प्रियंका ने मोदी सरकार की क्रोनोलाजी पेश कर बताया कि सरकार बना रही मूर्ख
X
प्रियंका ने मोदी सरकार की क्रोनोलाजी पेश कर बताया कि सरकार मूर्ख बना रही है

लखनऊ: नागरिकता संशोधन कानून और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के विरोध में लगातार मुखर कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर अपने टविट्र हैंडल पर अपना विरोध दर्ज कराते हुए केंद्र की मोदी सरकार को घेरा है। प्रियांका गांधी ने मोदी सरकार के शासन में घटनाओं के कालक्रम का ब्यौरा पेश करते हुए कहा है कि सरकार लोगों को मूर्ख बना रही है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया कि...

प्रियांका गांधी ने शुक्रवार को अपने ट्विटर पर लिखा है कि सरकार की क्रोनोलाजी का खुलासा करते हुए लिखा है कि पहले वो आपसे दो करोड़ नौकरियों का वादा करेंगे, फिर वो सरकार बनायेंगे, फिर वो आपकी यूनिवर्सिटीज बर्बाद करेंगे, फिर वो देश का संविधान बर्बाद करेंगे, फिर आप प्रोटेस्ट करेंगे, फिर वो आपको फूल बोलेंगे लेकिन यंगिस्तान मैदान में डटा रहेगा।

महज सोशल मीडिया पर ही नहीं प्रियांका गांधी सीएए व एनआरसी के विरोध में जमीनी स्तर पर भी सक्रिय रही है। बीती 22 दिसंबर को भी प्रियांका सीएए के विरोध व प्रदर्शन में मारे गए लोगों से मिलने के लिए बिजनौर गई थी। जहां वे नहटौर में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध को लेकर हुई हिंसा में मारे गए अनस और सुलेमान के परिजनों से मिलीं थी।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने युद्ध का किया एलान! इमरान ने कहा- हमले के लिए तैयार है सेना

परिजनों को दी सांत्वना

साथ ही वे घायल ओमराज सैनी के परिवार से भी मिलने पहुंचीं। प्रियंका ने परिजनों को सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया था। इस दौरान उन्होंने नागरिकता कानून को जनहित के विरुद्ध बताते हुए कहा कि सरकार को देश के किसी भी नागरिक से भारतीयता का सुबूत मांगने की इजाजत नहीं है।

प्रियंका पीड़ितों से मिलने पहुंची मेरठ

बिजनौर के बाद प्रियंका वाड्रा हिंसा पीड़ितों से मिलने मेरठ भी पहुंची थीं। इस बार उनके साथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी थे। हालांकि पुलिस ने उन्हें वहां से वापस लौटा दिया था। जाने से पहले धी ने फोन पर ही हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से बात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि वे उनके साथ हैं, जल्द मिलने भी आएंगी।

वहीं दिल्ली लौटने से पहले प्रियंका ने मीडिया से कहा कि वह हिंसा पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे थे, लेकिन मेरठ में धारा 144 का हवाला देकर पुलिस ने जाने नहीं दिया। उनसे मिलने से रोका गया। उन्होंने कहा कि हम कोई टकराव नहीं चाहते हैं, इसलिए लौट रहे हैं। उन्होंने कानून-व्यवस्था पर तंज भी कसा और कहा कि नागरिकता संशोधन कानून की आग में जबरन लोगों को झोंका जा रहा है।

यह भी पढ़ें: अभी-अभी एक्टर की मौत: शोक में डूबी पूरी फिल्म इंडस्ट्री, जानें पूरा मामला

Shreya

Shreya

Next Story