×

कांग्रेस को झटका: इन बागी नेताओं ने छोड़ा साथ, लगाया ये गंभीर आरोप

मंत्री पद पर रह चुके ए नमस्सिवम (A Namasivam) और कांग्रेस विधायक एस. थिपाईयंथन ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि ये नेता जल्द ही भाजपा के खेमे में शामिल हो सकते है।

Chitra Singh
Published on: 25 Jan 2021 12:56 PM GMT
कांग्रेस को झटका: इन बागी नेताओं ने छोड़ा साथ, लगाया ये गंभीर आरोप
X
कांग्रेस को झटका: इन बागी नेताओं ने छोड़ा साथ, लगाया ये गंभीर आरोप

चेन्नई: कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले है, ऐसे में कांग्रेस पार्टी की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बता दें कि केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी से कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा। प्रदेश में एक साथ दो बागी नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। जी हां, सत्ताधारी सरकार में मंत्री पद पर रह चुके ए नमस्सिवम (A Namasivam) और कांग्रेस विधायक एस. थिपाईयंथन ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि ये नेता जल्द ही भाजपा के खेमे में शामिल हो सकते है।

नमस्सिवम ने दी इस्तीफा

पुडुचेरी के राज्य सरकार के मंत्री और कांग्रेस नेता ए नमस्सिवम (A Namasivam) के इस्तीफे के बाद पार्टी में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि जब ए नमस्सिवम (A Namasivam) और विधायक अपने पद से इस्तीफा देने के लिए विधानसभा अध्यक्ष के पास गए थे, तो उस वक्त उनके साथ राज्य के भाजपा अध्यक्ष वी. स्वामिनाथन (V. Swaminathan) भी साथ थे। यही कारण है कि लोग कांग्रेस के दोनों नेताओं के भाजपा का खेमे में एंट्री ले सकते हैं।

किसान आंदोलन LIVE: ट्रैक्टर रैली पर दिल्ली पुलिस ने कहा- नियम तोड़े गए तो पुलिस लेगी एक्शन

पार्टी के पहले राज्य अध्यक्ष

बता दें कि ए नमस्सिवम (A Namasivam) प्रदेश के पहले पार्टी अध्यक्ष पद की शोभा बढ़ा चुके है। माना जाता है कि राजनीति की दृष्टि से उनकी प्रदेश में अच्छी पकड़ है। वहीं, ए नमस्सिवम (A Namasivam) ने राज्य के सीएम वी. नारायणसामी (V. Narayanasamy) और कांग्रेस पार्टी पर यह आरोप लगाया है कि पार्टी में उनकी बातों को अनसुना किया जाता है। उनकी पार्टी मान-सम्मान नहीं होता है।

V. Narayanasamy

नमस्सिवम ने पार्टी पर लगाया आरोप

ए नमस्सिवम (A Namasivam) ने आरोप लगाते हुए कहा है, “पार्टी लीडरशिप की तरफ से कोई सहयोग नहीं मिल रहा है और मुख्यमंत्री सिर्फ केंद्र सरकार और लेफ्टिनेंट गवर्नर से टकराव करते रहते हैं। इस कारण घोषणापत्र में किए गए वादों पर कोई काम नहीं हो पा रहा है।” वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सुब्रमण्यम ने ए नमस्सिवम (A Namasivam) पर पार्टी विरोधी करार दे दिया था। उन्होंने कहा था कि ए नमस्सिवम (A Namasivam) को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण सस्पेंड किया जा रहा है। वे पार्टी के विरुद्ध बोलते और बैठकें आयोजित करते रहे हैं।”

किसान Tractor Rally के जरिए कल करेंगे शक्ति प्रदर्शन, इन रास्तों से जाने से बचें

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story