×

पप्पू हुए रणछोड़दास! इस पूर्व मुख्यमंत्री ने किया नामकरण

राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की बुरी हारी के बाद अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से कांग्रेस को अपना नया अध्यक्ष नहीं मिल पाया है। हालांकि, सोनिया गांधी को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया है।

Manali Rastogi
Published on: 19 Aug 2019 10:06 AM
पप्पू हुए रणछोड़दास! इस पूर्व मुख्यमंत्री ने किया नामकरण
X
पप्पू हुए रणछोड़दास! इस पूर्व मुख्यमंत्री ने किया नामकरण

गोवा: गोवा के एक कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। रविवार को हुए कार्यक्रम के दौरान सिंह ने गांधी को रणछोड़दास गांधी बताया। उन्होंने कहा कि आर्टिकल 370 के कमजोर होने पर राहुल गांधी कोई बयान देंगे, ऐसा वह उम्मीद नहीं करते। बता दें, केंद्र सरकार ने 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटा दिया था।

यह भी पढ़ें: बैन के बावजूद J-K में कैसे चल रहा था गिलानी का इंटरनेट?

कार्यक्रम के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, ‘कांग्रेस गर्त में जा रही है। मैडम (सोनिया गांधी) और राहुल ने इस बारे में अब तक कुछ नहीं कहा। मैं मांग करता हूं कि सोनिया जी आर्टिकल 370 पर कांग्रेस का पक्ष सामने रखें।’ यही नहीं, सिंह ने ये भी कहा कि, ‘लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल की जिम्मेदारी थी कि वे अपनी पार्टी को मजबूत करें लेकिन ऐसा करने में वह नाकाम रहे।’

अच्छे नेताओं की कमी से जूझ रही कांग्रेस

11 अगस्त को शिवराज ने कहा था, ‘लगता है कि कांग्रेस अच्छे नेताओं की कमी से जूझ रही है। जो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपना अध्यक्ष नहीं चुन सकती है, उसे कोई नहीं बचा सकता। एक परिवार, वंशवाद और जातिगत राजनीति करने वाली पार्टी उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में हारी। आम चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में भी जनता ने उन्हें नकार दिया और भाजपा के राष्ट्रवादी और विकास के मॉडल का समर्थन किया।’

यह भी पढ़ें: युमना के खतरे का निशान पार करने की है आशंका- दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल

सिंह ने आगे कहा कि ‘भाजपा ने पार्टी में अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं की तरक्की के उदाहरण पेश किए हैं। जबकि कांग्रेस एक परिवार से बाहर नहीं निकल पा रही है। कांग्रेस में पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव को कोई याद नहीं करता है, क्योंकि वे गांधी परिवार से नहीं थे। उन्होंने मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाया, लेकिन मां-बेटे का नियंत्रण रहा।’

राहुल गांधी ने पीएम मोदी से किया था सवाल

मालूम हो, राहुल गांधी ने आर्टिकल 370 हटने के बाद कहा था कि ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि जम्मू-कश्मीर में हिंसा हो रही है और लोग मारे जा रहे हैं। राहुल गांधी ने ये भी कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कश्मीर की स्थिति के बारे में देश को बताना चाहिए।

यह भी पढ़ें: इंडियन आर्मी पर ये क्या बोल गईं महिला नेत्री, कहा- कश्मीर में हालात बिगाड़ रही सेना

बता दें, राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की बुरी हारी के बाद अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से कांग्रेस को अपना नया अध्यक्ष नहीं मिल पाया है। हालांकि, सोनिया गांधी को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया है। वैसे राहुल गांधी ने हाल में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के दौरान ये कहा था कि पार्टी को गांधी परिवार से बाहर कोई अध्यक्ष देखना चाहिए लेकिन इसपर सहमति नहीं बन पाई।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!