×

सरकार पर राहुल गांधी ने साधा निशाना, कही ये बड़ी बात

श्रम कानूनों में हुए बदलाव को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को राज्य सरकारों पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने श्रमकानूनों में किए गए संशोधन को लेकर कहा कि ये श्रमिकों के शोषण और उनकी आवाज दबाने का बहाना नहीं हो सकते हैं।

Shreya
Published on: 11 May 2020 9:44 AM GMT
सरकार पर राहुल गांधी ने साधा निशाना, कही ये बड़ी बात
X

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू किया गया है। इस दौरान कई उद्योगों और धंधों पर काफी बुरा प्रभाव पड़ा है। वहीं अब अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा भरने के लिए कई राज्यों द्वारा श्रम कानूनों में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। वहीं श्रम कानूनों में हुए बदलाव को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को राज्य सरकारों पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने श्रमकानूनों में किए गए संशोधन को लेकर कहा कि ये श्रमिकों के शोषण और उनकी आवाज दबाने का बहाना नहीं हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: चीन ने बढ़ाई चिंता: सावधान हुए कई देश, सबसे ऊंची चोटी पर बिछाया जाल

राहुल गांधी ने क्या किया ट्वीट?

उन्होंने सोमवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘अनेक राज्यों द्वारा श्रमकानूनों में संशोधन किया जा रहा है। हम कोरोना के खिलाफ मिलकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन यह मानवाधिकारों को रौंदने, असुरक्षित कार्यस्थलों की अनुमति, श्रमिकों के शोषण और उनकी आवाज दबाने का बहाना नहीं हो सकता। इन मूलभूत सिद्धांतों पर कोई समझौता नहीं हो सकता’।



यह भी पढ़ें: VIP हो या बाबू! अब नहीं मिलेगी कोई छूट, जान लें रेलवे के ये नियम

कांग्रेस नेता कर रहे कानून में हुए बदलावों का विरोध

बता दें कि अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कई राज्य सरकारों ने अपने राज्य में श्रमिकों के लिए कामकाज के घंटे बढ़ाकर 12 घंटा कर दिया है, जो कि पहले 8 घंटे था। कांग्रेस नेता बीते कई दिनों से लगातार श्रम कानूनों में हुए संशोधन को लेकर राज्यों का विरोध कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: मुसलमानों ने ममता बनर्जी से कहा-ईद के चलते न हटाएं लॉकडाउन

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story