×

8 राज्यों में राज्यसभा चुनाव: मतदान आज, दांव पर इन दिग्गजों की साख

आठ राज्यों की 19 राज्यसभा सीटों पर आज मतदान हो रहे हैं। कई दिनों से कोरोना संकट के बीच भी राज्यसभा सीट पर अपना कब्जा जमाने के लिए विधायकों के जोड़ तोड़, बैठकों, विधायकों को बचाने-छिपाने का खेल चला है। वहीं आज पता चल जाएगा कि किस पार्टी में कितना दम है।

Shivani Awasthi
Published on: 19 Jun 2020 4:06 AM GMT
8 राज्यों में राज्यसभा चुनाव: मतदान आज, दांव पर इन दिग्गजों की साख
X

लखनऊ: भारत के आठ राज्यों की 19 राज्यसभा सीटों पर आज मतदान हो रहे हैं। कई दिनों से कोरोना संकट के बीच भी राज्यसभा सीट पर अपना कब्जा जमाने के लिए विधायकों के जोड़ तोड़, बैठकों, विधायकों को बचाने-छिपाने का खेल चला है। वहीं आज पता चल जाएगा कि किस पार्टी में कितना दम है।

इन राज्यों की राज्यसभा सीटों पर चुनाव के हाल:

मध्य प्रदेश में 3 राज्यसभा सीटों पर चार प्रत्याशी उतारे गए हैं। भाजपा और कांग्रेस ने दो दो उम्मीदवार उतारे है।

गुजरात की 4 राज्यसभा सीटों पर 5 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां भाजपा ने तीन और कांग्रेस ने दो प्रत्याशियों को चुनाव में खड़ा किया है।

राजस्थान में 3 भी राज्यसभा सीटें हैं। यहां भी कांग्रेस -भाजपा ने दो दो प्रत्याशियों को खड़ा किया है, जिससे कुल चार प्रत्याशियों के बीच चुनाव होना है।

ये भी पढ़ेंः लगातार 13वें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, फटाफट चेक करें अपने शहर का रेट

झारखंड में राज्यसभा की 2 सीटों पर 3 उम्मीदवारों के बीच चुनावी जंग हैं। इसमें जेएमएम, बीजेपी और कांग्रेस ने एक- एक उम्मीदवार मैदान में उतारा है।

आंध्र प्रदेश में 4 सीटे हैं और भाजपा व् कांग्रेस ने पांच उम्मीदवार चुनाव में खड़े किये हैं।

पूर्वोत्तर के मणिपुर, मेघालय और मिजोरम की एक-एक राज्यसभा सीटों के लिए भी आज मतदान हैं।

इनकी सीट पक्की, इन नेताओं की राहें मुश्किल

गुजरात में कांग्रेस के तीन विधायक पहले ही पार्टी छोड़ चुके थे, वहीं बाकी विधायकों को भाजपा के तोड़ जोड् से बचाने के लिए पार्टी ने रिसॉर्ट में भेज दिया था। यहां कांग्रेस के शक्ति सिंह गोहिल की सीट तय है लेकिन भरत सिंह सोलंकी की राहें मुश्किल है।

ये भी पढ़ें- चीनी सेना से टकराने को तैयार नागा साधु, किया ये बड़ा एलान…

राजस्थान में भी यही हाल है। लेकिन यहां कांग्रेस की राहें आसान लग रहीं है। पार्टी ने केसी वेणुगोपाल और नीरज डांगी को चुनाव मैदान में उतारा है। हालंकि के राजेंद्र गहलोत और ओंकार सिंह लखावत के लिए मुश्किल हो सकती है।

वहीं मध्य प्रदेश में कई बड़े दिग्गजों के नाम दांव पर हैं। इसमें बीजेपी से ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी तो कांग्रेस से दिग्विजय सिंह और फूल सिंह बरैया की साख दांव पर लगी है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story