×

ममता बनर्जी से जुडी कुछ अनसुनी बातें, जिसे जानकर आपको हैरानी हो जाएगी

ममता बनर्जी देश के पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं और एक जानी मानी हस्ती हैं। उनके राजनीतिक विचार आज देश के काफी लोगों से ताल्लुक नहीं रखते हैं।

Aditya Mishra
Published on: 28 May 2019 5:31 PM GMT
ममता बनर्जी से जुडी कुछ अनसुनी बातें, जिसे जानकर आपको हैरानी हो जाएगी
X

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी देश के पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं और एक जानी मानी हस्ती हैं। उनके राजनीतिक विचार आज देश के काफी लोगों से ताल्लुक नहीं रखते हैं। लेकिन इसके बावजूद वह पश्चिम बंगाल में चर्चा का विषय रहती हैं और लोग उन्हें बहुत प्यार करते हैं।

लेकिन ममता बनर्जी से जुडी कुछ ऐसी बातें भी है जिसे जानकार आप लोग हैरान हो जायेंगे।

यह भी पढ़ें,,, PCS Mains-2018 की परीक्षा स्थगित कराने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर

1.ममता बनर्जी ने इस्लामिक इतिहास में परास्नातक किया है। वो इतिहास में स्नातक है। इसके अलावा उनके पास शिक्षा और कानून में भी डिग्री है।

2. ममता बनर्जी खाने को लेकर काफी संजीदा है। तेल और मसालेदार भोजन से ये परहेज करती हैं। सामान्य तौर पर इनके खाने में फूला हुआ चावल, चाकॅलेट और चाय शामिल रहता है लेकिन कुछ खास मौकों पर ये गहरी तली हुई आलू के पकौड़े को भी अपने खाने में शामिल करती हैं।

3. ममता बनर्जी सेहत पर खासा ध्यान रखती हैं। वो रोजाना 5 से 6 किलोमीटर पैदल चलती हैं। विधानसभा सत्र के दौरान भी विधानसभा के लान में ये अपने सहयोगियों और पत्रकारों के साथ देर तक टहलती रहती हैं।

4. पहनावे में ममता बनर्जी को एकरंगा बार्डर वाली सफेद सूती साड़ी पसंद है। ये साड़िया धनखली में बनती हैं।

5. ममता बनर्जी सादा जीवन जीने में विश्वास रखती हैं। दक्षिण कोलकाता के हरीश चटर्जी स्ट्रीट पर स्थित उनके पैतृक निवास में आज भी भारी बारिश के दौरान पानी भर जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जब उनके घर गए थे तो वो उनकी सादगी देखकर दंग रह गए थे। ममता बनर्जी उस समय रेलवे मंत्री थी।

यह भी पढ़ें,,, प्रदेश में तबादलों का काम शुरू, मुख्यमंत्री ने जारी किया फरमान

6. ममता बनर्जी को प्रकृति से बहुत प्यार है। उनके पास जब भी समय होता है तो वो हिमालय की तलहटी और मेदिनीपुर के जंगलों का दौरा कर आती हैं।

7. बदसूरत भूदृश्य ममता बनर्जी को पसंद नहीं है। कोलकाता स्थित खूबसूरत सेंट्रल पार्क की योजना इनकी ही बनाई हुई है।

यह भी पढ़ें,,, World Cup 2019: ओपनिंग मैच से बाहर हुए डेल स्टेन,ये है कारण

8. ममता बनर्जी को संगीत से काफी लगाव है। इसीलिए इन्होंने कोलकाता में ट्रैफिक लाइट पर रवींद्र संगीत, टैगोर के गीत पेश किया।

9. ममता बनर्जी अक्सर बीरभूमि में अपने मां के घर के दौरे को याद करती रहती हैं। वहां के धान के खेतों में खेलना और गुलदस्ता बनाने के लिए धान के पौधे का प्रयोग उन्हें आज भी याद है।

10. राजनीति में पूरी तरह आने से पहले ममता ने एक स्टेनोग्राफर, एक प्राथमिक स्कूल शिक्षक, एक निजी ट्यूटर और यहां तक कि एक सेल्सगर्ल के रूप में भी काम किया है।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story