×

सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद से देंगी इस्तीफा, किसी भी वक्त हो सकता है एलान

इस वक्त की बड़ी खबर कांग्रेस पार्टी से आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देंगी। उन्होंने राहुल–प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श के बाद ये निर्णय लिया है। अब वह किसी भी वक्त इस्तीफे का एलान कर सकती हैं।

Newstrack
Published on: 23 Aug 2020 11:23 AM GMT
सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद से देंगी इस्तीफा, किसी भी वक्त हो सकता है एलान
X
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की फ़ाइल फोटो

नई दिल्ली: इस वक्त की बड़ी खबर कांग्रेस पार्टी से आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देंगी।

उन्होंने राहुल–प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श के बाद ये निर्णय लिया है। अब वह किसी भी वक्त इस्तीफे का एलान कर सकती हैं। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बस आधिकारिक बयान जारी होना बाकी है।

ये भी पढ़ेंः भारत को एलएसी में कोई बदलाव मंजूर नहीं, चीन को मुंहतोड़ जवाब देगी सेना

सोनिया गांधी और राहुल गांधी की फाइल फोटो सोनिया गांधी और राहुल गांधी की फाइल फोटो

गांधी परिवार के समर्थन में उतरे पंजाब के मुख्यमंत्री

उधर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह गांधी परिवार के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने कांग्रेस के कुछ नेताओं की ओर से गांधी परिवार के नेतृत्व को चुनौती दिए जाने पर एतराज जताया है।

अमरिंदर सिंह ने कहा कि यह समय इस तरह के मुद्दों को उठाने का नहीं है। अभी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के खिलाफ मजबूत विपक्ष की जरूरत है जिसने देश के संवैधानिक और लोकतांत्रिक सिद्धांतों को ध्वस्त कर दिया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने पार्टी अध्यक्ष के लिए राहुल गांधी को सही बताया। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी जब तक चाहती हैं तब तक कांग्रेस का नेतृत्व करतीं रहे। लेकिन राहुल गांधी को पार्टी की कमान संभालने के लिए तैयार रहना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः दाऊद आएगा भारत: पाकिस्तान से लाएगी मोदी सरकार, पूरा होगा वादा

एनडीए इसलिए कामयाब है क्योंकि विपक्ष एकजुट नहीं: अमरिंदर

अमरिंदर यही नहीं रुके बल्कि आगे कहा कि एनडीए इसलिए कामयाब है क्योंकि विपक्ष एकजुट नहीं है। संकट की घंड़ी में पार्टी में बड़े पैमाने पर फेरबदल की मांग का यह सही समय नहीं है। इस तरह के कदम पार्टी और राष्ट्र के हितों के लिए नुकसानदेह साबित होंगे।

उन्होंने ब्रिटिश शासन के दौरान स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद से देश की प्रगति में गांधी परिवार के योगदान का जिक्र किया। साथ में ये कहा कि कांग्रेस को ऐसे नेतृत्व की जरूरत है जो न केवल कुछ लोगों के लिए स्वीकार्य हो बल्कि पार्टी में सभी स्तर के सदस्य उन्हें स्वीकार करें।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की फाइल फोटो मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की फाइल फोटो

एकीकृत कांग्रेस ही अकेले देश और इसके लोगों की रक्षा करने में सक्षम है

अमरिंदर सिंह ने कहा कि भारत अभी सीमा पार से न केवल बाहरी खतरों का सामना कर रहा है, बल्कि इसकी संघीय संरचना को भी आंतरिक खतरों का भी सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक एकीकृत कांग्रेस ही अकेले देश और इसके लोगों की रक्षा करने में सक्षम है।

वहीं कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने भी पार्टी में फेरबदल पर नाराजगी जाहिर की है। संजय निरुपम ने कहा है कि, ‘यह पत्र राहुल गांधी का नेतृत्व भोथरा करने के लिए एक नया षड्यंत्र है।

जो षड्यंत्र बंद कमरों में रचा जाता था, वह एक पत्र में उभर कर आया है। इसका एक ही जवाब है, राहुल अध्यक्ष न बनने की जिद्द छोड़ें और राज्यों में कांग्रेस की ढहती दीवारों को बचाएं। कांग्रेस को सिर्फ वही बचा सकते हैं।’

यह भी पढ़ें…तबाही बनी बारिश: डूब गया ये फेमस म्यूजियम, बच गयी 2400 साल पुरानी ममी

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story