×

विधानसभा उपचुनाव के लिए सपा ने घोषित किए दो और प्रत्याशी

लोकसभा चुनाव के बाद यूपी में रिक्त हुई 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना था। जिसमे से हमीरपुर में चुनाव हो चुका है और आज मतगणना के बाद इस सीट पर भाजपा के युवराज जीत गये है।

Manali Rastogi
Published on: 14 Jun 2023 6:17 AM GMT
विधानसभा उपचुनाव के लिए सपा ने घोषित किए दो और प्रत्याशी
X

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने यूपी विधानसभा उपचुनाव के लिए दो और प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। समाजवादी पार्टी ने अपने टविटर हैंडल से इस जानकारी को सार्वजनिक किया है। जानकारी के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से मेजर आशीष चतुर्वेदी को तथा कानपुर की गोविंदनगर विधानसभा सीट से सम्राट विकास को प्रत्याशी बनाया है।

यह भी पढ़ें: नहीं जानते होंगे: सिगरेट के लिए भगत सिंह ने रखी थी ऐसी मांग

यूपी में विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए गोविंदनगर और कैंट विधानसभा सीट समेत समाजवादी पार्टी ने अभी तक कुल पांच प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। जिसमें बहराइच की बल्हा (सुरक्षित) विधानसभा सीट से किरण भारती, सहारनपुर की गंगोह विधानसभा सीट से चैधरी इंद्रसेन तथा फिरोजाबाद की टूंडला विधानसभा सीट से महराज सिंह धनगर का नाम शामिल है। इनमे टूंडला में उच्च न्यायालय के रोक लगाये जाने के कारण चुनाव नहीं हो रहा है।

लखनऊ की कैंट सीट काफी अहम

विधानसभा उपचुनाव में लखनऊ की कैंट सीट काफी अहम मानी जा रही है। इस सीट पर बीते 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा के टिकट पर मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव मैदान में थी लेकिन कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुई डा. रीता बहुगुणा जोशी ने उन्हे पराजित कर दिया था। इस चुनाव में भाजपा की डा. रीता बहुगुणा जोशी को कुल 95402 वोट मिले थे, जबकि समाजवादी पार्टी की अपर्णा यादव को 61606 वोट मिले थे। जबकि कानपुर की गोविंदनगर सीट से योगी सरकार में मंत्री रहे भाजपा के सत्यदेव पचैरी विधायक थे।

यह भी पढ़ें: फ्री मिल रहा 50 लीटर पेट्रोल-डीजल! ग्राहकों को बस करना होगा ये काम

लोकसभा चुनाव के बाद यूपी में रिक्त हुई 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना था। जिसमे से हमीरपुर में चुनाव हो चुका है और आज मतगणना के बाद इस सीट पर भाजपा के युवराज जीत गये है। इसके अलावा टूंडला में उच्च न्यायालय के रोक लगाये जाने के कारण चुनाव नहीं हो रहा है।

यह भी पढ़ें: अमेरिकी दौरा का अंतिम दिन! UN के मंच से पीएम मोदी के निशाने पर होगा पाकिस्तान

अब शेष 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जिन पर आगामी 21 अक्टूबर को मतदान होना है और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी। इन 11 सीटों में रामपुर, सहारनपुर की गंगोह, अलीगढ़ की इगलास (सुरक्षित), लखनऊ कैंट, कानपुर की गोंविदनगर, बाराबंकी की जैदपुर (सुरक्षित) , चित्रकूट की मानिकपुर, बहराइच की बल्हा (सुरक्षित), प्रतापगढ़ और अंबेडकरनगर की जलालपुर और घोसी विधानसभा सीट शामिल है। इन 11 विधानसभा सीटों में से रामपुर की सीट सपा और जलालपुर की सीट बसपा के पास थी और बाकी नौ सीटों पर भाजपा का कब्जा था।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story