×

यूपी: प्रियंका गांधी के संघर्षों को गांव-गांव पहुंचाएंगे कांग्रेस के कैलेंडर

कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के संघर्ष और आंदोलन की गाथा को उत्तर प्रदेश में दस लाख घरों तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने दस लाख कैलेंडर तैयार कराए हैं।

Roshni Khan
Published on: 21 Jan 2021 8:02 AM GMT
यूपी: प्रियंका गांधी के संघर्षों को गांव-गांव पहुंचाएंगे कांग्रेस के कैलेंडर
X
यूपी: प्रियंका गांधी के संघर्षों को गांव-गांव पहुंचाएंगे कांग्रेस के कैलेंडर (PC: social media)

लखनऊ: कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के संघर्ष और आंदोलन की गाथा को उत्तर प्रदेश में दस लाख घरों तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने दस लाख कैलेंडर तैयार कराए हैं। विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता दीपक सिंह ने पार्टी की इस कार्य योजना का स्वागत किया है और कहा कि जिस तरह से कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने बीते साल में जन-जन के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी है वह सभी कांग्रेस जनों के लिए प्रेरणादायक है।

ये भी पढ़ें:Azam Khan को बड़ा झटका: योगी सरकार का एक्शन, जौहर विवि पर सख्त आदेश

यूपी में कांग्रेस पार्टी फिलहाल अपने संगठन सृजन अभियान में व्यस्त है

यूपी में कांग्रेस पार्टी फिलहाल अपने संगठन सृजन अभियान में व्यस्त है। प्रदेश में न्याय पंचायत के अध्यक्षों और ब्लाक कांग्रेस कमेटी के गठन का काम बहुत तेजी से चल रहा है। कांग्रेस के पदाधिकारी 3 जनवरी से अपने प्रभार वाले जिलों में प्रवास पर हैं लेकिन इसी बीच कांग्रेस पार्टी ने नए साल के मौके पर कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा के बहाने पार्टी के साल भर के काम-काज को गांव-गांव, घर-घर पहुंचाने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। नए साल पर उत्तर प्रदेश में हर गांव और हर शहर तक महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा भेजे गए कैलेंडर कांग्रेस पार्टी पहुंचा रही है।

congress-calender congress-calender (PC: social media)

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से पिछले साल की भांति इस साल भी नए साल के कैलेंडर प्रकाशित किए गए हैं। जिसमें कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के विभिन्न स्मरणीय चित्रों को शामिल किया गया है। कांग्रेस की केंद्रीय कमेटी ने ऐसे दस लाख कैलेंडर यूपी में भेजा है। नव वर्ष के कैलेंडर को हर गांव और शहरों के हर वार्ड तक वितरित करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया है। हर जिले और शहर कमेटी के लिए उसके आबादी के लिहाज से कैलेंडर दिए जा रहे हैं।

कैलेंडर में प्रियंका के जनसंपर्क और संघर्षों की तस्वीरें

कैलेंडर में यूपी की प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के जनसंपर्कों और संघर्षों की तस्वीरें हैं। 12 पेज के इस कैलेंडर में पहले पेज पर सोनभद्र के उभ्भा जनसंहार के बाद अपनी संवेदना व्यक्त करने सोनभद्र पहुंची प्रियंका गांधी की तस्वीर आदिवासी महिलाओं के साथ छपी है। कैलेंडर में हाथरस में पीड़िता के मां से गले लगते महासचिव प्रियंका गांधी की तस्वीर छपी है। हाथरस जाते हुए रास्ते में पुलिसिया लाठीचार्ज से कार्यकर्ताओं को बचाते हुए भी महासचिव की तस्वीर इस कैलेंडर में है। ष्ट्र्र-हृक्रष्ट के खिलाफ लगातार सड़कों पर संघर्ष करती रही प्रियंका की एक तस्वीर आज़मगढ़ जिले की भी है।

ये भी पढ़ें:पैरासूट ने दिया धोखाः पैराग्लाइडिंग के दौरान बड़ा हादसा, महोत्सव में इतनी मौतें

पीड़ित परिवार की एक बच्ची के आंसू पोछ रही हैं

जिसमें वे पीड़ित परिवार की एक बच्ची के आंसू पोछ रही हैं। कांग्रेस नेता दीपक सिंह ने कैलेंडरों को प्रियंका गांधी के संघर्षों का जीवंत दस्तावेज बताया है। उन्होंने बताया कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हुए अन्याय के खिलाफ लड़ाई में प्रियंका गांधी आगे दिखाई दे रही हैं वह उनके कुशल नेतृत्व के साथ ही जनसरोकार को भी प्रदार्शित करने वाला है। कैलेंडर में इसके साथ अमेठी, राएबरेली, हरियाणा, झारखंड सहित यूपी में प्रियंका गांधी द्वारा किये गए जन संपर्कों की तस्वीरें बहुत करीने से छापी गई हैं।

रिपोर्ट- अखिलेश तिवारी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story