×

समाजवादी पार्टी का नया नारा- YA को पलटाएंगे, AY को लाएंगे, जानें क्या है मतलब

समाजवादी पार्टी से जुड़े नेताओं ने सोशल मीडिया पर YA को पलटाएंगे, AY को लाएंगे का हैशटैग प्रयोग करते हुए अपनी बात रखी है।

Shivani Awasthi
Published on: 23 Feb 2021 4:04 PM GMT
समाजवादी पार्टी का नया नारा- YA को पलटाएंगे, AY को लाएंगे, जानें क्या है मतलब
X

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में लगातार आक्रामक दिख रही समाजवादी पार्टी ने '22 में बाइसिकल' के बाद अब नया नारा AY लाओ का दिया है। मंगलवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं ने YA को पलटाएंगे, AY को लाएंगे नारे के साथ योगी सरकार पर हमला बोला है।

सपा नेताओं का प्रदेश में परिवर्तन के लिए नया नारा

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का विकल्प बनने के लिए सपा पूरी तरह से तैयार हो रही है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पिछले दिनों प्रेस वार्ता में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि अब सरकार को सुझाव नहीं देंगे, प्रदेश में सरकार बनाएंगे। उनके इसी आत्मविश्वास को भांपकर सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में परिवर्तन के लिए नया नारा बुलंद किया है।

ये भी पढ़ें- सपा का योगी सरकार पर वार, कहा- पेपर लैस बजट में इटावा को रखा वंचित

ट्वीटर पर आया हैशटैग #YA_को_पलटाएंगे_AY_को_लाएंगे

मंगलवार को समाजवादी पार्टी से जुड़े नेताओं ने सोशल मीडिया पर एक साथ YA को पलटाएंगे, AY को लाएंगे का हैशटैग प्रयोग करते हुए अपनी बात रखी है। इससे पहले सपा ने बाइस में बाइसिकिल का नारा भी लगाया है।



योगी सरकार में यूपी में विकास कार्य न होने की दावा

सपा नेताओं का कहना है कि उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की बयार चल निकली है। योगी सरकार पिछले चार साल में कोई भी विकास कार्य नहीं कर सकी है। अब तक योगी सरकार ने जिन योजनाओं और विकास कार्यों का शिलान्यास या उद्धाटन किया है वह सभी सपा सरकार के कार्यकाल की हैं।

ये भी पढ़ेँ- यूपी विधानसभा में बीजेपी विधायक के बयान पर हंगामा, विपक्ष ने किया वॉकआउट

कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा के मामले में भी सरकार फेल है। महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अत्याचार इस सरकार के दौरान हुए हैं। ऐसे में जनता भी बदलाव का फैसला कर चुकी है। सपा कार्यकर्ताओं ने भी तय किया है कि अब उत्तर प्रदेश में वाईए को पलटकर एवाई लाएंगे।

क्या है इस नारे का मतलब

समाजवादी पार्टी ने YA को पलटाएंगे , AY को लाएंगे का जो नया नारा दिया है। इसमें 'YA से आशय योगी आदित्यनाथ' से है जबकि 'AY का आशय अखिलेश यादव' से है।

नेत्री जूही सिंह और विधान परिषद सदस्य उदयवीर सिंह ने किया ट्वीट

समाजवादी पार्टी की नेत्री जूही सिंह और विधान परिषद सदस्य उदयवीर सिंह ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर लिखा है कि बहन बेटियां तभी होंगी सुरक्षित जब वाईए को पलटाएंगे - एवाई को लाएंगे। विधान परिषद सदस्य आनंद भदौरिया ने लिखा है कि बढ़ेगा उद्योग, खेत लहलहाएंगे, जब वाईए को पलटाएंगे - एवाई को लाएंगे।

विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह यादव ने लिखा है कि भ्रष्टाचार, अत्याचार से मुक्ति पाएंगे, वाईए को पलटाएंगे - एवाई को लाएंगे। सपा नेताओं का यह नारा तेजी के साथ पार्टी में लोकप्रिय हो रहा है। सपा कार्यकर्ता भी अब इस नारे का सोशल मीडिया पर जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं।

अखिलेश तिवारी

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story