×

विकास दुबे की गिरफ्तारी पर बोलीं कांग्रेस-ये सब भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कराया है

कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया है। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

Newstrack
Published on: 9 July 2020 8:41 AM GMT
विकास दुबे की गिरफ्तारी पर बोलीं कांग्रेस-ये सब भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कराया है
X

सतना: कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया है। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

बताया जा रहा है मंदिर के पुजारी ने पुलिस को बुलाकर विकास के बारें में बताया तब जाकर उसकी गिरफ्तारी हो पाई। जहां एक तरफ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पुलिस की पीठ थप-थपाई है।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने इस पूरे घटनाक्रम को प्रायोजित सरेंडर बताते हुए इसमें मध्य प्रदेश भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के शामिल होने का आरोप लगाया।

विकास पर बड़ा खुलासा: कल रात महाकाल मंदिर में हुई मीटिंग, क्या DM-SP थे इसमे शामिल

विकास को महाकाल मंदिर के गार्ड और होमगार्ड ने मिलकर पकड़ा: कमलनाथ

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने इस मामले को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'जिस विकास ने 8 पुलिस वालों को गोलियों से भून दिया, डिप्टी एसपी का भेजा उड़ा दिया, उसे महाकाल मंदिर के गार्ड और होमगार्ड ने मिलकर पकड़ लिया।

विकास की गिरफ्तारी प्रायोजित सरेण्डर :दिग्विजय सिंह

वहीं काग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा, 'यह तो उत्तर प्रदेश पुलिस के एनकाउंटर से बचने के लिए प्रायोजित सरेण्डर लग रहा है।

मेरी सूचना है कि मध्यप्रदेश भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के सौजन्य से यह संभव हुआ है। जय महाकाल.' दिग्विजय सिंह ने विकास दुबे की गिरफ्तारी की न्यायिक जांच की मांग की है।

'ना कैमरे की चिंता- ना पुलिस का डर, इस तरह खुलेआम मंदिर में घुम रहा था विकास

विकास के आत्मसर्पण में किसने मदद की: अजय कुमार

उधर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मामले को लेकर कहा कि जिस तरह से विकास दुबे वीआईपी पास से महाकाल मंदिर में एंट्री करता है, इससे यह सवाल उठाता है कि उसके आत्मसर्पण में किसने मदद की? अगर उसकी गिरफ़्तारी हुई भी तो पुलिस के किसी अधिकारी का बयान आना चाहिए था।

लेकिन एमपी के गृहमंत्री ने वक्तव्य में कहा कि विकास दुबे को गिरफ्तार किया गया है और पूछताछ की जा रही है। लल्लू ने कहा कि दोनों राज्यों में बीजेपी की सरकार है। उसकी सहायता की गई है।

विकास की गिरफ्तारी पर उठा सियासी बवंडर, इन दिग्गज नेताओं ने खड़े किये सवाल

Newstrack

Newstrack

Next Story