×

जानें क्यों, जिस महिला ने लगाया था रेप का आरोप, इस विधायक ने उसी से की शादी

त्रिपुरा की सत्तारूढ़ पार्टी इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के विधायक धनंजय ने उन पर दुष्कर्म और धोखा देने का आरोप लगाने वाली महिला से शादी कर ली है। इससे पहले धनंजय के वकील अमित देबबर्मा ने इसकी पुष्टि की।

Aditya Mishra
Published on: 10 Jun 2019 1:47 PM GMT
जानें क्यों, जिस महिला ने लगाया था रेप का आरोप, इस विधायक ने उसी से की शादी
X

अगरतला: त्रिपुरा की सत्तारूढ़ पार्टी इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के विधायक धनंजय ने उन पर दुष्कर्म और धोखा देने का आरोप लगाने वाली महिला से शादी कर ली है।

सोमवार को धनंजय ने संवाददाताओं से कहा, "हां, मैंने अगरतला के चतुरदास देवता मंदिर में महिला से शादी की है।" इससे पहले धनंजय के वकील अमित देबबर्मा ने इसकी पुष्टि की।

ये भी पढ़ें...कठुआ रेप-मर्डर केस: 3 दोषियों को उम्रकैद, 3 पुलिसवालों को 5 साल की सजा

वहीं, देबबर्मा ने कहा कि शादी हो चुकी है और दोनों पक्ष समझौता कर चुके हैं, अब एक-दूसरे के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं की जाएगी। दुल्हन अब धाली जिले के गांधीचंद्र में रह रही है। शादी के प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए वैध दस्तावेज मंगलवार सुबह संबंधित प्राधिकरण को प्रस्तुत किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें...अलीगढ़ रेपकेस: मुस्लिमों पर बरपा गांव के लोगों का गुस्सा, हिन्दू साथी ने बचाई जान

महिला ने 20 मई को अगरतला महिला पुलिस थाने में विधायक धनंजय के खिलाफ मामला दर्ज किया था। महिला ने उस पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। महिला ने दावा किया था कि विधायक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए लेकिन बाद में शादी करने से मना कर दिया।

इसके बाद विधायक धनंजय पर महिला के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। त्रिपुरा उच्च न्यायालय ने 1 जून को विधायक की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

ये भी पढ़ें...रेप-मर्डर और साजिश, जानें कठुआ कांड में शुरू से अब तक क्या हुआ?

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story