Prayagraj news: आंख पर 3 लेयर की पट्टी बांध चलाता है साइकिल, सुई में डाल देता है धागा, जानिए कौन है ‘वंडर मैजिकल ब्वाॅय

Prayagraj news: उत्कर्ष आंखों में 3 लेयर की पट्टी बांधकर सुई में धागा डाल देते हैं, किताबों को पढ़ लेते हैं, यहां तक कि आपके नोट के सीरियल नंबर को भी बता सकते हैं।

Syed Raza
Published on: 14 March 2023 4:08 PM GMT
Prayagraj news:  आंख पर 3 लेयर की पट्टी बांध चलाता है साइकिल, सुई में डाल देता है धागा, जानिए कौन है ‘वंडर मैजिकल ब्वाॅय
X

Prayagraj news: कहते हैं हर बच्चा खास होता है बस जरूरी है तो उसके अंदर मौजूद हुनर को पहचानना। इसी कड़ी में प्रयागराज के रहने वाले उत्कर्ष के अनोखे हुनर ने उसे ‘वंडर मैजिकल ब्वाॅय’ के नाम से मशहूर कर दिया है। 12 वर्ष के उत्कर्ष ऐसा काम करते हैं कि आप हैरत में पड़ जाएंगे। उत्कर्ष आंखों में 3 लेयर की पट्टी बांधकर सुई में धागा डाल देते हैं, किताबों को पढ़ लेते हैं, यहां तक कि आपके नोट के सीरियल नंबर को भी बता सकते हैं।

एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है नाम

उत्कर्ष दोनों आंखों पर पट्टी बांधकर साइकिल चला लेते हैं और घर का खाना भी बना लेते हैं । उत्कर्ष ने आंख बंद करके सबसे अधिक शब्द पढ़कर नया कीर्तिमान बनाया है। उत्कर्ष ने 4 मिनट में 450 शब्द आंख बंद करके पढ़ने का रिकॉर्ड बनाया है। इसी वजह से उत्कर्ष का नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है। उत्कर्ष खेल गांव पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। वो बताते हैं कि उनके दोस्त उसे ‘वंडर मैजिकल ब्वाॅय’ कहकर पुकारते हैं। उत्कर्ष की माता का कहना है कि उत्कर्ष मेडिटेशन और योग का अभ्यास करता है। बीते कुछ महीनों से वह कुछ ऐसा करिश्मा कर रहा है, जिससे हम सभी हैरान हैं। उत्कर्ष के पिता पुलिस विभाग में हैं, जबकि मां हाउसवाइफ हैं। अनोखी कला के चलते उत्कर्ष दिन पर दिन कुछ नया करिश्मा करने में लगा हुआ है। आंख बंद करके कोई भी किताब उसको दे दीजिए, वह किताब का क्या नाम है, उस किताब का क्या सारांश है, यह भी बता देता है। उत्कर्ष के नाना भी उसकी कला को देखकर के हैरत में है। उनका कहना है कि वह इतनी उम्र में पहली बार इस तरह की कला को देख रहे हैं। हालांकि कई जादूगरों से वह मिल चुके हैं लेकिन उत्कर्ष के अंदर जो कला है वह जादूगर नहीं बल्कि एक करिश्मा है।

‘न्यूज़ ट्रैक’ ने किया रियलिटी चेक

उत्कर्ष की कला की जानकारी लेने जब हमारी टीम पहुंची तो प्रथमदृष्टया उसके दावे सही प्रतीत हुए। जिस पट्टी को उत्कर्ष ने बांध रखा था, उसे जब संवाददाता सैयद रजा ने उसे अपनी आंखों पर लगाया तो उन्हें कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। आंखों पर तीन कोट में पट्टी को लगाया गया था। उत्कर्ष ऐसा कैसे कर लेता है, इस बारे में वो या विशेषज्ञ ही बता सकते हैं।

Syed Raza

Syed Raza

Next Story