×

टूटे अगर शादी सगाई न बहाएं आंसू, रखें विधान पर भरोसा, जरूर बदलेगी तकदीर

उनके साथ ज्यादा वक्त न बिताए। अपने भविष्य के बारे सोचें और आगे बढ़ें। जितना आप अच्छा सोचेंगे उतना ही अच्छा आपके साथ होगा इस बात का ख्याल रखें।

suman
Published on: 13 Jan 2021 12:51 PM GMT
टूटे अगर शादी सगाई न बहाएं आंसू, रखें विधान पर भरोसा, जरूर बदलेगी तकदीर
X
क्योंकि उन्हें सबसे ज्यादा डर होता है समाज। जैसे लोग क्या सोचेंगे, ऐसा क्यों हूआ, अब आगे क्या होगा, क्या ये सब कुछ मेरी वजह से हुआ?

लखनऊ : हर लड़की का सपना होता है कि वह शादी करें उसे सपनों का साथी मिले, जिसके साथ वह खूबसूरत संसार बसा सके। हर लड़की को काफी बेसर्बी से रहता है, लेकिन जब शादी में दिक्कत आने लगे तो खुशियां तनाव में तब्दील हो जाती है। टूटने से लड़कियां उदास और तनाव से घिर जाती है, लेकिन सगाई टूटने से जीवन रूकता नहीं है। इस बात को समझना बेहद जरूरी है। कई लोग सगाई के टूट जानें पर निरस और उदास हो जाते है। जिसमें लड़कियों की संख्या ज्यादा होती है क्योंकि उन्हें सबसे ज्यादा डर होता है समाज। जैसे लोग क्या सोचेंगे, ऐसा क्यों हूआ, अब आगे क्या होगा, क्या ये सब कुछ मेरी वजह से हुआ?

हर परिस्थितियों का सामना

ये तमाम सवाल उनके जेहन में चलते रहते हैं। जिस वजह से वे धीरे-धीरे तनाव से घिरती जाती है, लेकिन जिंदगी रूकती नहीं आपको हर परिस्थितियों का सामना करते हुए आगे बढ़ना जरूरी है। विपरित परिस्तिथि में भी डट कर खड़ें रहना और उसका सामना करना बेहद जरूरी है।

यह पढ़ें...बिकी भुतहा हवेली: फेमस पॉप स्टार लियाम पायने थे मालिक, कमाया मुनाफा भी

खुद को दोषी ना मानें

सगाई टूटने पर खुद पर ऊंगली न उठाएं ये बात आपको और परेशान करेंगी। अगर आप खुद को जिम्मेदार ठहराते हैं, तो खुद को कमजोर कर रहे है। आप अपने वक्त को उन लोगों के साथ या ऐसी चीजों को करने में निकालें जो आपको खुशी देती हो।

नजरअंदाज करें

जो होना था वो हो चुका है। शायद कुछ और बेहतर आपकी जिंदगी में होने वाला हो इसलिए ऐसी परिस्थितियां आई हो। इसलिए इस पर बहुत ज्यादा न सोचें। अगर आपके आस-पास ऐसे लोग है जो आपको बार-बार उन ही बातों से जोड़ते है तो उन्हें नजरअंदाज करें। उनके साथ ज्यादा वक्त न बिताए। अपने भविष्य के बारे सोचें और आगे बढ़ें। जितना आप अच्छा सोचेंगे उतना ही अच्छा आपके साथ होगा इस बात का ख्याल रखें।

यह पढ़ें..बिकी भुतहा हवेली: फेमस पॉप स्टार लियाम पायने थे मालिक, कमाया मुनाफा भी

रूक जाना समस्या का हल

एक जगह रूक जाना समस्या का हल नहीं है, तो आइए जानते हैं किन तरीकों से आप अपने जीवन में आगे बड़ सकते हैं। सगाई टूटने से आपको नकारात्मक नहीं होना चाहिए। ये वक्त खुद को मजबूत बनाकर आगे बढ़ने का है। अगर आप खुद कमजोर हो जाएंगे तो आगे कैसे बढ़ पाएंगे? माना भावनात्मक रूप से कमजोर होते हैं , लेकिन कोशिश करें कि आप पॉजिटिव रहें। इस बात का ख्याल रखें जो होता है वो अच्छे के लिए ही होता है। इसलिए सकारात्मक रहे और आगे बढ़ें।

यह पढ़ें...अलर्ट सभी रेस्टोरेंट्स: सर्व न करें चिकन-अंडे, नहीं तो दिल्ली सरकार लेगी तगड़ा एक्शन

आपके बेहद करीब

आप कोशिश करें कि अकेले न रहें ऐसे में कई तरह के विचार मन में आते है, जो आपको परेशान करेंगे। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि ज्यादा वक्त अपने दोस्तों जो आपके बेहद करीब है, और आपके परिवार के सदस्यों के साथ गुजारे। क्योंकि अपनों का साथ हर परेशानी हर चिंता को दूर करने के लिए काफी है।

suman

suman

Next Story