×

जो लोग करते हैं प्यार, वो कभी नहीं पड़ते बीमार, रिसर्च में आई ये बात

प्यार एक खूबसूरत एहसास ही नहीं, बल्कि सेहत पर भी इसका अच्छा असर होता है। हाल में हुई एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि प्यार  की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 3 July 2020 5:36 PM GMT
जो लोग करते हैं प्यार, वो कभी नहीं पड़ते बीमार, रिसर्च में आई ये बात
X

जयपुर :जब हम प्यार में होते हैं तो देश दुनिया से बेफिक्र रहते है। हर चीज पॉजिटिव लगती है।हो भी क्यों ना, प्यार एक खूबसूरत एहसास ही नहीं, बल्कि सेहत पर भी इसका अच्छा असर होता है। हाल में हुई एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि प्यार की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। रिसर्च से पता चला कि जो लोग प्यार में होते हैं वो लोग हॉस्पिटल के चक्कर कम लगाते हैं। हेल्थी रिलेशनशिप मे रहने वाले लोगों को स्ट्रेस कम होता है। जानते हैं कि प्यार का सेहत से क्या संबंध होता है ।

यह पढ़ें...खतरनाक गिरोह का भंड़ाफोड़: ATM मशीन से ऐसे चोरी करता था पैसा, गिरफ्तार

दिल की बीमारी: जो लोग प्यार में डूबे होते हैं उनका दिल काफी स्वस्थ रहता है। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है। मैरिड कपल्स से वासोप्रेसिन नाम का एक हार्मोन निकलता है जो हाई बीपी को कम करने में मदद करता है।

फेफड़ों से जुड़ी बीमारी: रिपोर्ट की मानें तो प्यार में डूबे कपल्स में फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों से लड़ने की ज्यादा शक्ति होती है। वहीं दूसरों के मुकाबले इन लोगों में निमोनिया जैसी बीमारी से मरने का खतरा कम होता है।

बढ़ती है उम्र: एक रिसर्च ये बात आई है कि सिंगल लोगों के मुकाबले शादीशुदा लोगों की उम्र लंबी होती है। इसके साथ ही पता चला है कि लव पार्टनर के मिल जाने के बाद शख्स की सेहत भी अच्छी रहती है। वहीं प्यार महिलाओं की तुलना में पुरूषों के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है।

यह पढ़ें...अब बेमौसम सब्जी का होगा उत्पादन, लगाए गए 5000 पौधे

स्ट्रेस फ्री : प्यार और शादी जैसे रिश्ते लोगों को ज्यादा खुश रखते हैं। रिपोर्ट के अनुसार रिलेशनशिप में रहने वालों लोगों में ऑक्सिटॉसिन, डोपामाईन और वासोप्रेसिन नाम ते हार्मोन्स निकलते हैं, जो मूड को अच्छा रखने में मदद करते हैं। इसके साथ ही लोगों को काफी पॉजिटिव भी रखता है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story