×

सेक्स को लेकर अगर आपके मन में आये यह डर, तो डॉक्टरों से करें संपर्क

जेनोफोबिया स्थिति में किस करना और गले लगाने जैसी स्थिति एक्टिविटी को खूब पसंद किया जाता हैं। लकिन यौन संबंध बनाने में या ज्यादा फिजिकल होने में डर लगता हैं।

Newstrack
Published on: 22 Dec 2020 10:31 AM GMT
सेक्स को लेकर अगर आपके मन में आये यह डर, तो डॉक्टरों से करें संपर्क
X

नई दिल्ली : सेक्स हमारी लाइफ का एक बहुत जरूरी हिस्सा है। हेल्दी लाइफ के लिए इसे बेहद जरूरी भी माना जाता हैं। लेकिन कई लोग सेक्स के नाम से ही डर जाते हैं। और इस विषय पर बात करने के लिए कतराते हैं। सेक्स को लेकर इस तरह के भय को इरोटोफोबिया कहते हैं।

इरोटोफोबिया में लोगों के मन में सेक्स को लेकर कई तरह की चिंताए होती हैं। अगर इसका समय पर इलाज न किया जाए तो यह एक डिसऑर्डर में बदल सकता है। जिसका असर रोमांटिक लाइफ पर भी पड़ सकता हैं। इस इरोटोफोबिया के भी कई लक्षण हैं जिसे समय रहते दूर करना रोमांटिक जिंदगी के लिए अच्छा साबित हो सकता हैं। जानते हैं इन लक्षणों को।

जेनोफोबिया

इस फोबिया को कोइटोफोबिया के रूप में भी जाना जाता हैं। इसमें लोगों को यौन संबंध बनाने में डर लगता हैं। जेनोफोबिया स्थिति में किस करना और गले लगाने जैसी स्थिति एक्टिविटी को खूब पसंद किया जाता हैं। लकिन यौन संबंध बनाने में या ज्यादा फिजिकल होने में डर लगता हैं।

हाफेफोबिया

इस फोबिया में लोगों को छुए जाने से डर लगता है। इसकी वजह से इनके कई रिश्ते प्रभावित हो जाते हैं। आपको बता दें कि हाफे फोबिया में रिश्तेदारों के छुए जाने से डर जाते हैं। जबकि कुछ लोग जरूरत से ज्यादा शारीरिक संपर्क से डरते हैं।

sex life

जिम्नोफोबिया

इस फोबिया में कई लोगों को न्यूडिटी का डर रहता हैं। लोगों को किसी के सामने न्यूड होने में बेहद डर लगता हैं। कुछ लोग अपनी बॉडी इमेज की वजह से भी फिजिकल रिलेशन बनाने से कतराते हैं।

ये भी पढ़ें : कपूर का चमत्कार: शादी और नौकरी के लिए हैं परेशान, तो आज ही आजमाएं इसे…

फिलेमाफोबिया

आपको बता दें कि इसे फिलेमेटोफोबिया के नाम से भी जाना जाता हैं। इसमें लोगों को किस करने से भी डर लगता है। इसके कई कारण देखन को मिलते हैं। जिन लोगों के मुंह से दुर्गन्ध आती हैं वो किस करने से ज्यादा घबराते हैं।

ये भी पढ़ें : Relationship Tips: शादी से पहले बना लें इन से दूरी, तभी रिश्ते में बढ़ेगी मजबूती

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story